वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

बस में चढ़ते समय बुजुर्ग का बिगड़ा संतुलन, क्लीनर ने सेकंडों में बचाई जान; वीडियो वायरल

Bus Cleaner Saves Elderly Man : केरल में बस में चढ़ते समय एक बुजुर्ग यात्री अचानक लड़खड़ा गए। बस क्लीनर अतुल कुकू ने तुरंत उन्हें पकड़कर संभावित हादसे से बचा लिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Kerala Bus Viral Video : केरल में बस में चढ़ते समय एक बुजुर्ग यात्री अचानक अपना संतुलन खो बैठे, लेकिन बस क्लीनर की तेज प्रतिक्रिया ने उन्हें गिरने से बचा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को X अकाउंट Karnataka Post ने शेयर किया है।

इसमें बताया गया कि घटना कुट्टियाट्टूर-कन्नूर रूट पर चलने वाली पार्वती बस में हुई। बस में चढ़ते समय बुजुर्ग यात्री के हाथ में सामान था और वह हल्के रंग की शर्ट के साथ सफेद मुंडू पहने हुए थे। जैसे ही वह बस के दरवाजे के पास पहुंचे, अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया।

बस क्लीनर ने बुजुर्ग यात्री की बचाई जान

बुजुर्ग को लड़खड़ाते देख बस क्लीनर अतुल कुकू ने बिना समय गंवाए उन्हें पकड़ लिया। अतुल दरवाजे के पास ही खड़े थे और उन्होंने तुरंत हाथ बढ़ाकर बुजुर्ग को संभाल लिया। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति भी मदद के लिए पहुंचा। दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को कुछ देर तक सहारा दिया, जब तक कि वह दोबारा ठीक से खड़े नहीं हो गए।

इसके बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से बस के अंदर ले जाया गया। अगर अतुल ने समय रहते उन्हें नहीं पकड़ा होता तो बुजुर्ग बस के दरवाजे से नीचे गिर सकते थे और उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। कुछ ही सेकंड में की गई इस मदद की जमकर तारीफ हो रही है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने अतुल की सूझबूझ और तेजी की तारीफ की। हालांकि, इस घटना ने बसों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। कुछ लोगों का कहना है कि बुजुर्ग यात्रियों के बस में चढ़ने के बाद ड्राइवर को तब तक बस नहीं चलानी चाहिए, जब तक यात्री ठीक से अंदर आकर अपना संतुलन न बना लें।

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने बसों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने की मांग भी की। वहीं, कई लोगों ने कहा कि यात्रियों के चढ़ते ही बस को जल्दबाजी में आगे बढ़ाने से ऐसी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। फिलहाल, इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा तारीफ अतुल कुकू की हो रही है, जिनकी एक पल की सतर्कता ने बुजुर्ग यात्री को संभावित हादसे से बचा लिया।

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट