डिलीवरी बॉय को राखी बांधकर छुए पैर, भाई ने दिया 50 रुपये का शगुन; वीडियो वायरल

Raksha Bandhan Viral Video : रक्षाबंधन पर वडोदरा की एक महिला ने डिलीवरी लेकर आए युवक को राखी बांधकर भाई बनाया। युवक ने भावुक होकर 50 रुपये का शगुन दिया और कहा, ‘अब बहन बोला है ना।’
A delivery partner won hearts by accepting a Rakhi from a woman and giving her Rs 50 as a heartfelt Shagun.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Woman Ties Rakhi to Delivery Boy : रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो वडोदरा की आकांक्षा सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आकांक्षा अपने घर आए एक डिलीवरी पार्टनर को राखी बांधती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि वह युवक उनके लिए पूरी तरह अनजान था और त्योहार के दिन भी अपना काम कर रहा था।

आकांक्षा ने तय किया कि इस रक्षाबंधन पर परिवार के अलावा किसी ऐसे व्यक्ति को भी राखी बांधी जाए, जो त्योहार के दिन लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने डिलीवरी पार्टनर को राखी बांधी और इसके बाद उसके पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।

महिला ने डिलीवरी पार्टनर को राखी बांधी

राखी बांधने के बाद डिलीवरी पार्टनर की प्रतिक्रिया ने सभी का दिल जीत लिया। युवक ने राखी स्वीकार की और इसके बदले शगुन देने की बात कही। पहले उसने QR कोड के जरिए पैसे भेजने की कोशिश की, लेकिन महिला और उनके साथ मौजूद लोगों ने मना कर दिया।

इसके बाद उसने अपनी जेब से 50 रुपये का नोट निकाला और महिला को शगुन के तौर पर दे दिया। महिला ने जब पैसे लेने से इनकार किया तो युवक मुस्कुराते हुए बोला, “अब बहन बोला है ना।” उसने यह भी कहा कि अब वह उनका भाई है और आगे कभी कोई काम हो तो उसे जरूर याद करें। युवक का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए।

लोगों ने वायरल वीडियो पर दिया प्यार

आकांक्षा ने वीडियो के साथ लिखा कि कुछ रक्षाबंधन का उपहार अपनी कीमत से नहीं, बल्कि उनसे जुड़ी भावनाओं की वजह से अनमोल बन जाते हैं। उनके मुताबिक, ये 50 रुपये सिर्फ पैसे नहीं बल्कि प्यार, सम्मान और आशीर्वाद की निशानी हैं। शुरुआत में उन्हें भी अनजान व्यक्ति को राखी बांधने को लेकर थोड़ी झिझक थी, लेकिन युवक की प्रतिक्रिया ने उस पल को यादगार बना दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और लोग डिलीवरी पार्टनर की भावनाओं की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि 50 रुपये की रकम छोटी हो सकती है, लेकिन भाई ने जिस खुशी और अपनापन से शगुन दिया, उसकी कीमत बहुत बड़ी है।

A delivery partner won hearts by accepting a Rakhi from a woman and giving her Rs 50 as a heartfelt Shagun.
उफनती नदी-स्ट्रेचर पर गर्भवती महिला और खतरनाक सफर, कोईदूल गांव से फिर सामने आई पिछड़े भारत की तस्वीर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com