वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

कासरगोड रेलवे स्टेशन की सफाई देख हैरान हुआ पंजाबी यात्री, बोला- 'यह जापान नहीं, केरल है'

Kerala Railway Station : केरल के कासरगोड रेलवे स्टेशन की सफाई देखकर पंजाब से पहुंचे एक यात्री ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। यात्री ने स्टेशन की स्वच्छता और सुविधाओं की जमकर तारीफ की।

हितेश तिवारी

Kerala Cleanliness : दक्षिण भारत की यात्रा पर पहुंचे पंजाब के एक यात्री का कासरगोड रेलवे स्टेशन देखकर हैरान होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। केरल घूमने पहुंचे 34 वर्षीय हरप्रीत सिंह ने स्टेशन की सफाई देखकर वहां का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि भारत का कोई रेलवे स्टेशन इतना साफ-सुथरा हो सकता है।

ट्रेन के कासरगोड स्टेशन पर रुकने के दौरान हरप्रीत ने प्लेटफॉर्म पर चमकता फर्श, साफ बेंच और व्यवस्थित कूड़ेदान देखे। उन्हें स्टेशन की दीवारों पर गंदगी या थूक के निशान भी नजर नहीं आए। स्टेशन के वॉशरूम की सफाई ने भी उनका ध्यान खींचा। इस अनुभव को उन्होंने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

'यह जापान नहीं, केरल है'

इंस्टाग्राम पर @backpacker_anmol हैंडल से शेयर किए गए वीडियो में स्टेशन की कई तस्वीरें और दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यात्री ने कासरगोड स्टेशन की सफाई की तारीफ करते हुए कहा कि यह जापान नहीं बल्कि केरल है। उन्होंने कहा कि बचपन से केरल को शिक्षित और प्रगतिशील राज्य के रूप में सुना था, लेकिन अब यहां आकर उन्होंने इसे अपनी आंखों से महसूस किया।

प्लेटफॉर्म पर उन्हें यात्रियों के लिए आरामदायक बैठने की जगह और मसाज कुर्सियों वाला एक लाउंज भी दिखाई दिया। इन सुविधाओं ने उनके अनुभव को और खास बना दिया। उन्होंने कहा कि केरल में यह उनका पहला दिन था, लेकिन कासरगोड स्टेशन देखकर ही उन्हें राज्य से जुड़ाव महसूस होने लगा।

करेल के लोगों ने कमेंट कर स्वागत किया

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और इसे 7.8 लाख से अधिक बार देखा गया। हजारों यूजर्स ने कमेंट कर यात्री के अनुभव पर प्रतिक्रिया दी। कई स्थानीय लोगों ने कासरगोड की तारीफ करने और उसकी खूबसूरती दिखाने के लिए यात्री का धन्यवाद किया। कुछ यूजर्स ने उन्हें कासरगोड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को देखने की सलाह भी दी।

इनमें बेकल किला, रानीपुरम और अनंतपुरा झील मंदिर जैसे स्थान शामिल हैं। कई लोगों ने कहा कि अपने शहर और रेलवे स्टेशन की सफाई को किसी दूसरे राज्य से आए यात्री की नजर से देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। वायरल वीडियो के जरिए कासरगोड रेलवे स्टेशन की स्वच्छता के साथ-साथ केरल की खूबसूरती भी सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में आ गई है।

UP MLC चुनाव में गड़बड़ी पर एक्शन, 6 अधिकारियों पर गिरी गाज; इन बूथों पर वोटिंग भी रद्द

थुम्मीदिहेट्टी बैराज विवाद: CM फडणवीस से मिले रेवंत रेड्डी, तेलंगाना की मांग पर महाराष्ट्र बनाएगा अध्ययन समिति

100 करोड़ के घोटाले में तमिलनाडु के पूर्व शिक्षामंत्री अनबिल पोय्यामोझी गिरफ्तार, DMK ने लगाया गंभीर आरोप

बिना पुख्ता सबूत के 6 साल जेल में रहा शख्स, सुप्रीम कोर्ट ने बताया न्याय का मजाक; UP सरकार देगी मुआवजा

कई समझौतों के बाद भी नहीं सुलझा सीमा विवाद, क्या अब भारत-चीन निकाल पाएंगे हल; दोनों सेनाओं में झड़प की कहानी