डूबते कुत्ते को बचाने के लिए पानी में उतरा शख्स, गमछे का सहारा लेकर ऐसे बचाई जान; वीडियो वायरल

Dog Rescue Video : एक शख्स ने डूबते हुए कुत्ते को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं की। कई कोशिशों के बाद गमछे की मदद से कुत्ते को बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
A man risked his safety to rescue a drowning dog and finally saved it with the help of a towel.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Man Saves Dog : कुत्तों और इंसानों के बीच का रिश्ता अक्सर बेहद खास होता है। कई बार ये जानवर बिना कुछ कहे इंसानों की भावनाओं को समझ लेते हैं और जरूरत पड़ने पर उनका साथ भी देते हैं। वहीं इंसान भी कई बार इन बेजुबान जानवरों की जान बचाने के लिए अपनी सुरक्षा की परवाह नहीं करते। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी इंसानियत की मिसाल पेश कर रहा है।

वीडियो में एक शख्स पानी में डूब रहे कुत्ते को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालता दिखाई दे रहा है। वह बार-बार कुत्ते तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने की कोशिश करता है, लेकिन तेज पानी के कारण उसकी कोशिश सफल नहीं हो पाती। इसके बावजूद वह हार नहीं मानता और लगातार कुत्ते को बचाने की कोशिश करता रहता है।

शख्स ने डूबते कुत्ते की बचाई जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता पानी में फंसा हुआ है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। वह लगातार तैरने और किनारे तक पहुंचने की कोशिश करता है, लेकिन पानी की स्थिति के कारण धीरे-धीरे डूबता जा रहा है।

इसी दौरान रतन लाल माली उसे बचाने के लिए आगे बढ़ते हैं। वह कई बार अपना हाथ कुत्ते की तरफ बढ़ाते हैं, ताकि उसे पकड़कर बाहर खींच सकें। हालांकि कुत्ता उनके हाथ तक नहीं पहुंच पाता। स्थिति देखकर भी रतन पीछे नहीं हटते और कुत्ते को बचाने का दूसरा तरीका तलाशते हैं।

गमछे को बनाया सहारा, कुत्ते ने भी दिखाई समझदारी

आखिरकार रतन को एक गमछे का सहारा लेने का तरीका सूझता है। वह गमछे को कुत्ते की तरफ बढ़ाते हैं। इस बार कुत्ता भी तेजी दिखाता है और तुरंत गमछे को पकड़ लेता है। इसके बाद रतन गमछे को खींचते हुए कुत्ते को पानी से बाहर निकाल लेते हैं।

इस तरह कुत्ते की जान बच जाती है। वायरल वीडियो को Ratan Lal Mali ने शेयर किया है और इसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों ने रतन की हिम्मत और इंसानियत को सलाम किया।

A man risked his safety to rescue a drowning dog and finally saved it with the help of a towel.
10 लाख दें, 30 लाख ले जाएं! नासिक में चल रहा था नकली नोटों का बड़ा खेल, फ्लैट में नोट छपाई का VIDEO वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com