वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कर्नाटक की ट्रेन में सिगरेट पीता दिखा शख्स, खुद को बताया रेलवे कर्मचारी; वीडियो वायरल

Smoking in Train कर्नाटक की ट्रेन में सिगरेट पीते शख्स ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताया और नियम मानने से इनकार कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हितेश तिवारी

Karnataka Train Viral Video : सोशल मीडिया पर कर्नाटक की एक ट्रेन से जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बेखौफ होकर ट्रेन के कोच के अंदर सिगरेट पीता नजर आ रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह सीट पर बैठकर धुआं उड़ाता है, जिससे पूरा डिब्बा भर जाता है।

जब यात्रियों ने उसे सिगरेट पीने से रोका और आग व सेहत के खतरे की बात कही, तो शख्स ने उल्टा दबंगई दिखाते हुए कहा कि वह रेलवे कर्मचारी है और उस पर कोई नियम लागू नहीं होता। उसकी यह बात सुनकर कुछ यात्री चुप हो गए, लेकिन किसी ने पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

ट्रेन में सिगरेट पीता दिखा शख्स, खुद को बताय रेलवे स्टाफ

यह वीडियो @karnatakaportf नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद लोग भड़क गए। ट्रेन में सिगरेट पीना पूरी तरह प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे न सिर्फ यात्रियों की सेहत को नुकसान होता है, बल्कि आग लगने का खतरा भी रहता है।

वीडियो वायरल होते ही लोग सवाल उठाने लगे कि अगर खुद को रेलवे स्टाफ बताने वाला व्यक्ति ही नियम तोड़ेगा, तो आम यात्रियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने लिखा कि रेलवे कर्मचारी होना दूसरों की जान से खेलने का लाइसेंस नहीं है।

रेलवे ने लिया मामले पर संज्ञान

मामला बढ़ता देख रेलवे सहायता (@RailwaySeva) ने वीडियो पर संज्ञान लिया और शिकायतकर्ता से ट्रेन नंबर, पीएनआर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी मांगी है ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। वहीं, बेंगलुरु पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। रेलवे नियमों के अनुसार ट्रेन में धूम्रपान करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि नियम सभी के लिए बराबर होने चाहिए, चाहे वह आम नागरिक हो या सरकारी कर्मचारी। अब लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में सख्त कार्रवाई होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति