वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कराड में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्कूटी बोलेरो से टकराई, एक लड़की गाड़ी के नीचे आई, वीडियो वायरल

karad Accident Viral Video : महाराष्ट्र के कराड में स्कूटी और बोलेरो की टक्कर का खौफनाक वीडियो वायरल, दो लड़कियां गंभीर रूप से घायल। लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया।

हितेश तिवारी

Speeding Vehicle Crash : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही में एक खौफनाक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना महाराष्ट्र के कराड शहर के बुधवार पेठ इलाके की बताई जा रही है, जहां एक व्यस्त चौराहे पर तेज रफ्तार स्कूटी अचानक सामने से आ रही महिंद्रा बोलेरो से टकरा जाती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बोलेरो अपनी सही दिशा में चल रही होती है, जबकि स्कूटी पर सवार दो युवतियां जल्दबाजी में सड़क पार करने की कोशिश करती हैं। इसी दौरान दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो जाती है और स्कूटी सवार लड़कियां सड़क पर गिर जाती हैं।

तेज रफ्तार स्कूटी अचानक महिंद्रा बोलेरो से टकराई

हादसे का सबसे डरावना पल तब आता है, जब टक्कर के बाद एक लड़की सीधे बोलेरो के नीचे आ जाती है। कुछ सेकंड के लिए ऐसा लगता है कि गाड़ी उसे कुचल देगी, लेकिन ड्राइवर सतर्कता दिखाते हुए वाहन को आगे बढ़ाकर तुरंत रोक लेता है। इसी वजह से बड़ा हादसा टल जाता है और लड़की की जान बच जाती है। हालांकि इस दुर्घटना में दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

वीडियो को देखकर साफ समझ आता है कि कुछ सेकंड की जल्दबाजी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है। यह फुटेज @DeadlyKalesh नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लोग देख चुके हैं।

यूजर्स ने इसे सड़क सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे सड़क सुरक्षा का गंभीर मुद्दा बताया है। एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोग इस हादसे को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं, जबकि वीडियो साफ दिखाता है कि गलती कहां हुई।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि यह चौराहा बेहद भीड़भाड़ वाला है, इसके बावजूद यहां ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं है। कई लोगों का मानना है कि संकरी सड़क, तेज रफ्तार वाहन और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी ऐसे हादसों की बड़ी वजह हैं। यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही और जल्दबाजी जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव