वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

कानपुर में चाचा ने 10 मिनट में ठीक कर दी मालगाड़ी, इंजीनियर बोले– 5 घंटे लगेंगे! वीडियो वायरल

Chacha Repair Train कानपुर में मालगाड़ी की खराबी को रेलवे इंजीनियर जहां 5 घंटे का काम बता रहे थे, वहीं एक लोकल चाचा ने सिर्फ 10 मिनट में ठीक कर दिया। वीडियो वायरल है।

हितेश तिवारी

Kanpur Viral Video : कानपुर से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और खूब मजे भी ले रहे हैं। वीडियो एक रेलवे क्रॉसिंग का है, जहां घंटों से जाम लगा हुआ था क्योंकि एक मालगाड़ी अचानक बीच ट्रैक पर रुक गई थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक डिब्बे के पहिये से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी।

इंजीनियरों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कहा कि समस्या ठीक करने में करीब 5 घंटे लगेंगे। यह सुनते ही वहां मौजूद लोग परेशान हो गए कि अब लंबा इंतजार करना पड़ेगा। लेकिन उसी समय कहानी में ट्विस्ट आता है—जब एक साधारण-से दिखने वाले ‘चाचा’ आगे आते हैं।

जो काम करने में इंजिनियर को 5 घंटे लग रहे थे, वो चाचा ने 10 मिनट में कर दिया

वीडियो में दिखता है कि बगल में खड़े एक स्थानीय व्यक्ति, जिनका नाम मनोज शुक्ला बताया जा रहा है, अचानक कहते हैं—“अरे भैया, इसमें इतना टाइम नहीं लगता, दे दो मुझे 10 मिनट।” पहले तो लोग उनकी बात को मजाक समझते हैं, लेकिन उनकी आवाज़ में भरोसा देखकर उन्हें मौका दे दिया जाता है।

चाचा केवल एक हथौड़ा मंगवाते हैं और सीधे ट्रेन के पहिए के पास जाकर काम शुरू कर देते हैं। कैमरा मैन भी कहता सुनाई देता है कि—“चाचा बोले 10 मिनट में ठीक कर दूंगा।” और सच में, चाचा ने कुछ ही मिनटों में ट्रेन की समस्या दूर कर दी। जैसे ही ट्रेन दोबारा चलने लगी, वहां खड़े लोग हैरानी में पड़ गए कि जहां इंजीनियरों ने 5 घंटे बताए थे, चाचा ने वही काम चुटकियों में कर दिया।

लोगों ने कमेंट में की चाचा की तारीफ

वीडियो को memes.himmu नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा—“अनुभव बहुत कुछ सिखा देता है।” दूसरे ने मजे लेते हुए कहा—“चाचा ने तो इंजीनियरों को रिटायर कर दिया।”

वहीं एक और यूजर लिखता है—“लगता है मजे के लिए चलती ट्रेन के पास वीडियो बना दिया है।” हालांकि ये वीडियो कितना असली है, इसकी पुष्टि नहीं की गई है। फिर भी, चाचा का आत्मविश्वास और 10 मिनट में ट्रेन को चलवा देने वाला दावा इंटरनेट पर बड़ा आकर्षण बना हुआ है।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस