वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

जैसलमेर फोर्ट में रिकॉर्ड भीड़, खड़े होने की भी जगह नहीं; लोग बोले- पूरा इंडिया यहीं आ गया

Jaisalmer Fort Heavy Crowd दिसंबर की छुट्टियों में जैसलमेर फोर्ट में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किले के अंदर तिल रखने की भी जगह नहीं दिख रही।

हितेश तिवारी

Rajasthan Tourism Viral Video : राजस्थान का जैसलमेर शहर और खासतौर पर जैसलमेर फोर्ट हमेशा से ही देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। सुनहरे पत्थरों से बने इस ऐतिहासिक किले की खूबसूरती लोगों को बार-बार यहां खींच लाती है। लेकिन इन दिनों जैसलमेर फोर्ट में हालात कुछ ज्यादा ही भीड़भाड़ वाले नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किले के अंदर खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। लोग अंदर आने और बाहर निकलने के लिए एक-दूसरे से टकराते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स तो यह तक कह रहे हैं कि मानो पूरा इंडिया जैसलमेर फोर्ट घूमने पहुंच गया हो।

सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि दिसंबर के महीने में जैसलमेर आने से पहले सोच-समझकर फैसला लें, क्योंकि यहां बेहद ज्यादा भीड़ है। दरअसल दिसंबर में स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां, साल के अंत का टूरिज्म सीजन और सुहावना मौसम मिलकर यहां पर्यटकों की संख्या को कई गुना बढ़ा देता है।

जैसलमेर फोर्ट के साथ-साथ पटवों की हवेली, सैम सैंड ड्यून्स और स्थानीय बाजारों में भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। लोग मान रहे हैं कि यह भीड़ सिर्फ छुट्टियों की वजह से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्रैवल रील्स का भी नतीजा है।

लोगों ने किए वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इंस्टाग्राम और रील कल्चर ने जैसलमेर को एक ट्रेंडिंग टूरिस्ट डेस्टिनेशन बना दिया है। हर कोई वही लोकेशन, वही फोटो और वही वीडियो बनाना चाहता है, जिसकी वजह से कुछ चुनिंदा जगहों पर ओवर-टूरिज्म की स्थिति बन रही है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स कमेंट कर रहे हैं कि लगता है घर पर कोई है ही नहीं, सब घूमने निकल पड़े हैं।

वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि प्रशासन को भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए ताकि ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान न पहुंचे। फिलहाल यह वायरल वीडियो जैसलमेर की लोकप्रियता के साथ-साथ बढ़ती भीड़ की सच्चाई भी दिखा रहा है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z