वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ऑस्ट्रेलिया में छूटा पर्स वहीं मिला, भारतीय महिला का अनुभव वायरल; लोगों ने कहा- ये ईमानदार समाज की निशानी

Australia Honesty Viral Story : ऑस्ट्रेलिया में ट्रेन स्टेशन पर छूटा पर्स उसी जगह सुरक्षित मिलने का अनुभव एक भारतीय महिला ने शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Australia Lost Purse Found : विदेशों में लोगों की ईमानदारी और नियमों के पालन को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, और इस बार एक भारतीय महिला का अनुभव इसकी मिसाल बन गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में महिला ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया में अपनी दोस्त के साथ ट्रेन से सफर कर रही थीं।

इसी दौरान उनकी दोस्त का पर्स स्टेशन पर ही छूट गया। जैसे ही उन्हें इसका एहसास हुआ, दोनों घबरा गईं और तुरंत वापस स्टेशन की ओर भागीं। उनके मन में यही डर था कि अब पर्स शायद ही मिल पाए।

ऑस्ट्रेलिया में पर्स स्टेशन पर छूटा, वापिस आई तो वहीं मिला

लेकिन जब वे स्टेशन पहुंचीं, तो उनके लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। पर्स बिल्कुल उसी जगह रखा था, जहां वह छूटा था। सबसे हैरानी की बात यह रही कि किसी ने उसे छुआ तक नहीं था। न उसमें से कुछ गायब था और न ही उसे कहीं और हटाया गया था।

महिला ने बताया कि यह पहला मौका नहीं था, जब उन्हें ऐसा अनुभव हुआ हो। इससे पहले भी उनकी एक दोस्त का फोन कहीं छूट गया था, लेकिन वह भी बाद में उसी जगह सुरक्षित मिल गया।

लोगों ने इस घटना की भारत से तुलना की

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे ईमानदारी और नागरिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया। वहीं कुछ लोगों ने भारत और विदेशों की तुलना करते हुए कहा कि सख्त कानून और जागरूक समाज ऐसे व्यवहार को बढ़ावा देते हैं।

हालांकि कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि हर जगह अच्छे और बुरे लोग होते हैं। कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो यह दिखाती है कि दुनिया में आज भी ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां भरोसा और ईमानदारी जिंदा है।

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद