

Sketch Artist Surprise Air Hostess Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्केच आर्टिस्ट ने फ्लाइट में एयर होस्टेस को अनोखे अंदाज में सरप्राइज दिया।
यह वीडियो एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्केच आर्टिस्ट पहले चुपचाप एयर होस्टेस को काम करते हुए देखता है और फिर अपनी मल्टीकलर पेन से उनका खूबसूरत स्केच बनाता है।
जब आर्टिस्ट एयर होस्टेस पिहु जिंघरन को बुलाकर उनका स्केच दिखाता है, तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। वह हैरान रह जाती हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकती है।
वह तुरंत आर्टिस्ट का धन्यवाद करती हैं और अपनी साथी को भी स्केच दिखाती हैं, जो इसे बहुत सुंदर बताती है। यह पल न सिर्फ उनके लिए खास बन जाता है, बल्कि देखने वालों के लिए भी बेहद भावुक और यादगार बन जाता है।
इसके बाद कहानी यहीं खत्म नहीं होती। स्केच आर्टिस्ट अभिनव जाधव को एयर होस्टेस की ओर से एक खास रिटर्न गिफ्ट भी मिलता है। पहले उन्हें खाने-पीने की चीजें दी जाती हैं और बाद में फ्लाइट लैंड होने के बाद एक हाथ से लिखा हुआ प्यारा सा नोट भी दिया जाता है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। यूजर्स इसे ‘म्यूचुअल रिस्पेक्ट’ का शानदार उदाहरण बता रहे हैं और एयर होस्टेस के मासूम रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।