थिएटर में फिल्म के बीच लैपटॉप पर काम करती दिखी महिला, वीडियो ने छेड़ी ‘वर्क कल्चर’ पर बहस

Girl Working on Laptop in Theatre : फिल्म के दौरान थिएटर में लैपटॉप पर काम करती महिला का वीडियो वायरल होने के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई है। यह वीडियो कॉरपोरेट कल्चर की एक झलक पेश करता है।
A woman working on a laptop in a theatre sparked debate on work-life balance.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Viral Laptop Theatre Video : कॉरपोरेट लाइफ में बढ़ते वर्क प्रेशर का एक अनोखा उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक वीडियो में देखा गया कि फिल्म धुरंधर 2 की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला थिएटर में बैठकर लैपटॉप पर काम कर रही है।

जहां एक तरफ बड़ी स्क्रीन पर फिल्म चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ वह अपने काम में पूरी तरह व्यस्त नजर आई। अंधेरे हॉल में लैपटॉप की रोशनी अलग से चमकती दिख रही थी, जिससे यह दृश्य और भी ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने लगा।

थियचर में लैपटॉप पर काम करती दिखी महिला

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद ‘वर्क फ्रॉम एनीवेयर’ कल्चर और कॉरपोरेट प्रेशर को लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स ने इसे आज के दौर की सच्चाई बताया, जहां लोग अपने काम से अलग नहीं हो पा रहे हैं।

कुछ लोगों ने इसे बर्नआउट की निशानी बताया और कहा कि अब लोग फिल्म देखते समय भी आराम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं कुछ ने सवाल उठाया कि अगर काम ही करना है, तो थिएटर आने का क्या मतलब है। यह घटना इस बात को भी दिखाती है कि कैसे प्रोफेशनल लाइफ धीरे-धीरे पर्सनल स्पेस में दखल दे रही है।

कॉरपोरेट कल्चर की एक झलक पेश करता वीडियो

हालांकि, सभी की राय एक जैसी नहीं रही। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इस स्थिति को हल्के अंदाज में लिया और कहा कि हो सकता है महिला फिल्म शुरू होने से पहले अपना काम खत्म कर रही हो।

वहीं कुछ ने इसे सामान्य मानते हुए कहा कि इंतजार करने से बेहतर है कि समय का सही इस्तेमाल किया जाए। कुल मिलाकर, यह वीडियो आज के कॉरपोरेट कल्चर की एक झलक पेश करता है, जहां काम और निजी जीवन के बीच की सीमा धीरे-धीरे धुंधली होती जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com