वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

IAS की पत्नी ने कड़कनाथ मुर्गों का वीडियो शेयर किया, सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

IAS Wife Video आईएएस अधिकारी की पत्नी चंद्रिका ने अपने घर आए कड़कनाथ मुर्गों का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उनकी खासियत बताती नजर आईं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Kadaknath Chicken Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन इस बार चर्चा में है एक आईएएस अधिकारी की पत्नी चंद्रिका का वीडियो। चंद्रिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी निजी जिंदगी, दिनचर्या और अनुभवों को अक्सर लोगों के साथ साझा करती हैं।

हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने घर आए दो नए मेहमानों कड़कनाथ मुर्गों की खासियत बता रही हैं। वीडियो में वह अपने गार्डन में बैठी हैं और दोनों मुर्गों को गोद में लेकर उनसे अपने फॉलोअर्स का परिचय कराती हैं। वह बताती हैं कि एक का नाम बिल और दूसरे का नाम बिलाला है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं।

IAS अधिकारी की पत्नी ने बताई कड़कनाथ मुर्गों के खासीयत

वीडियो में चंद्रिका ने कड़कनाथ मुर्गों के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि कड़कनाथ को भारत का "ब्लैक डायमंड" भी कहा जाता है और कई लोग इसे विदेशी ब्रीड समझते हैं, जबकि यह पूरी तरह भारतीय नस्ल है। कड़कनाथ मध्यप्रदेश में बड़ी संख्या में पाए जाते हैं और अपनी खास काली रंगत और पौष्टिकता के कारण काफी मशहूर हैं।

चंद्रिका ने बताया कि लोग अक्सर इनके बारे में गलत धारणाएँ रखते हैं, इसलिए उन्होंने सोचा कि अपने फॉलोअर्स को इनकी असली जानकारी दी जाए। वीडियो में वह अपने घर के गार्डन में आराम से बैठकर दोनों मुर्गों के साथ समय बिताते हुए दिखाई दे रही हैं, जिससे लोगों को उनकी सरल और दिलचस्प जीवनशैली की झलक भी मिलती है।

लोगों ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

चंद्रिका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर ढेरों प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया, कमेंट किया और इसे काफी मनोरंजक बताया। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा-“भाभी, आज तो पार्टी होगी!” वहीं कुछ ने कड़कनाथ की कीमत और स्वाद को लेकर भी बातें कीं।

एक यूजर ने लिखा कि कड़कनाथ का मीट काफी महंगा होता है, जबकि दूसरे ने कहा कि इसका स्वाद बेहद खास होता है। चंद्रिका का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे दिलचस्प, जानकारीपूर्ण और मनोरंजक बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पहचान सिर्फ एक आईएएस की पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक कंटेंट क्रिएटर के रूप में भी बन चुकी है, जो अपनी बात सादगी और मजेदार अंदाज में लोगों तक पहुंचाती हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत