वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

कब्रों के बीच बना है अहमदाबाद का फेमस रेस्टोरेंट! 26 कब्रों के पास बैठकर खाते हैं लोग, वीडियो वायरल

Restaurant With Graves : अहमदाबाद के न्यू लकी रेस्टोरेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। दावा है कि रेस्टोरेंट के अंदर 26 कब्रें हैं और लोग इनके पास बैठकर खाना खाते हैं।

हितेश तिवारी

Ahmedabad Graves Restaurant : अहमदाबाद के लाल दरवाजा इलाके में मौजूद न्यू लकी रेस्टोरेंट इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी अनोखी पहचान को लेकर चर्चा में है। आमतौर पर रेस्टोरेंट में लोग दोस्तों और परिवार के साथ बैठकर खाना खाते हैं, लेकिन यहां का नजारा काफी अलग बताया जा रहा है। हाल ही में कंटेंट क्रिएटर जेनिल वेरिया ने इस रेस्टोरेंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

वीडियो में उन्होंने रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद कब्रों को दिखाया और बताया कि यहां लोग कब्रों के बिल्कुल पास बैठकर खाना खाते हैं। जेनिल के मुताबिक, उन्होंने इससे पहले इस तरह का रेस्टोरेंट नहीं देखा था। उनके वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया कि रेस्टोरेंट के अंदर कुल 26 कब्रें हैं।

कब्र के पास बैठकर खाते हैं लोग, इसे मानते हैं लकी

वायरल वीडियो में रेस्टोरेंट का पूरा सेटअप किसी सामान्य खाने की जगह जैसा ही नजर आता है। टेबल-कुर्सियां लगी हैं और ग्राहक आराम से बैठकर खाना खाते दिखाई देते हैं। हालांकि, इन टेबलों के आसपास मौजूद कब्रें इस जगह को बाकी रेस्टोरेंट से बिल्कुल अलग बनाती हैं। जेनिल ने वीडियो में खुद डोसा ऑर्डर किया और रेस्टोरेंट में बैठकर खाया।

उन्होंने बताया कि कुछ लोग यहां आकर खाना खाने को अपना लकी चार्म भी मानते हैं। इसी वजह से रेस्टोरेंट का नाम भी न्यू लकी रेस्टोरेंट है। वीडियो में जेनिल ने यह भी कहा कि यहां कब्रों के पास बैठकर खाना खाने वाले लोगों को किसी तरह का डर महसूस होता हुआ नजर नहीं आता।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज, यूजर्स ने पूछे सवाल

जेनिल वेरिया की इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। वीडियो को 16 लाख से ज्यादा व्यूज और 19 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने कमेंट भी किए हैं। पहली बार इस रेस्टोरेंट के बारे में जानने वाले यूजर्स काफी हैरान नजर आए। कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या रेस्टोरेंट के अंदर दिखाई दे रही कब्रें वास्तव में पुरानी कब्रें हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने पूछा कि आखिर लोग इनके पास बैठकर खाना खाते समय डरते क्यों नहीं हैं। एक यूजर ने बताया कि वह खुद इस रेस्टोरेंट में जा चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद अहमदाबाद का यह अनोखा रेस्टोरेंट एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ