वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हिमाचल में बस ड्राइवर ने रास्ते में रोकी गाड़ी, भूखे पिल्लों को खिलाया खाना; वीडियो वायरल

Bus Driver Feeding Puppies : हिमाचल के एक बस ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रास्ते में बस रोककर पिल्लों को खाना खिलाता नजर आ रहा है। यूजर्स ने इसे इंसानियत बेहतरीन उदाहरण बताया।

हितेश तिवारी

Himachal Bus Driver Viral Video : कभी-कभी छोटे-छोटे काम भी इंसानियत की बड़ी मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के एक बस ड्राइवर की दरियादिली लोगों का दिल जीत रही है।

वीडियो में दिख रहा है कि ड्राइवर, जिसका नाम हरीश बताया जा रहा है, अपने नियमित सफर के दौरान बस रोककर सड़क किनारे खड़े भूखे पिल्लों को खाना खिलाता है।

बस ड्राइवर ने बीच रास्ते में पिल्लों को रोटियां खिलाने रोकी बस

बताया जा रहा है कि हरीश डिपो में कार्यरत हैं और अक्सर रेकोंग पियो से पूह रूट पर बस चलाते हैं। वायरल वीडियो में वह बस रोककर नीचे उतरते हैं और अपने ही खाने में से रोटियां निकालकर पिल्लों को खिलाते हैं।

इसके बाद वह शांत भाव से वापस बस में बैठकर अपना सफर जारी रखते हैं। इस पूरे दृश्य ने लोगों को भावुक कर दिया है, क्योंकि यह किसी दिखावे के लिए नहीं, बल्कि रोजमर्रा की आदत के रूप में किया जाने वाला काम है।

बस ड्राइवर की दरियादिली ने लोगों का दिल जीता

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी सराहा जा रहा है। यूजर्स इसे इंसानियत और दया का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा होते हैं।

वहीं कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि हिमाचल के ड्राइवर और कंडक्टर अक्सर यात्रियों और जानवरों के प्रति बेहद संवेदनशील होते हैं। कुल मिलाकर, यह वायरल वीडियो हमें याद दिलाता है कि इंसानियत सिर्फ बड़े कामों में नहीं, बल्कि ऐसे छोटे-छोटे जेस्चर में भी झलकती है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन