अनिल विज (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
वायरल

हार की कगार पर खड़े अनिल विज का छलका दर्द; गाया मोहम्मद रफी का गाना, हो गए वायरल

Haryana Assembly Elections 2024: अंबाला कैंट सीट पर कांग्रेस का साथ छोड़ निर्दलीय में शामिल हुईं उम्मीदवार चित्रा सरवारा आगे चल रही हैं। इस सीट पर वह भाजपा के अनिल विज को पीछे छोड़ चुकी हुं। इसी वजह से बीजेपी के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का दर्द छलका है और उन्होंने मशहूर गायक मोहम्मद रफी का गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया….' गाते दिखे।

मृणाल पाठक

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में 90 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। जहां भाजपा की जीत होती दिखाई दे रही है। लेकिन हरियाणा के अंबाला कैंट सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के गृह मंत्री अनिल विज पीछे चल रहे हैं। जिसका दर्द उनका मीडिया के सामने छलका और वह अपने अंदाज में गाना गाने लगे।

दरअसल, अंबाला कैंट सीट पर कांग्रेस का साथ छोड़ निर्दलीय में शामिल हुईं उम्मीदवार चित्रा सरवारा आगे चल रही हैं। इस सीट पर वह भाजपा के अनिल विज को पीछे छोड़ चुकी हुं। इसी वजह से बीजेपी के उम्मीदवार और राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का दर्द छलका है और उन्होंने मशहूर गायक मोहम्मद रफी का गीत ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया….' गाते दिखे। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने अनिल विज का वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है। वह हाथ में चाय की कप लिए कहते हैं, “मैंने हरियाणा का सबसे ज्यादा ऑर्गेनाइज चुनाव लड़ा है और फिर वह ये गाना अपने अंदाज में गाने लगते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने बताया है कि हरियाणा में बीजेपी के बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। अब तक के रुझानों के अनुसार भाजपा ने हरियाणा में 46 सीट, कांग्रेस ने 35 सीट और अन्य ने 6 सीट हासिल की है।

अनिल विज कई बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि उन्हें कुछ दिन पहले हुए कैबिनेट के फेरबदल में उनसे यह ओहदा ले लिया गया था। अनिल विज के कद और साख के मुताबिक अंबाला में उन्हें पछाड़कर आगे निकलना किसी भी कैंडिडेट के लिए बड़ी बात है।

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO