Haryana Assembly Elections : जानिए कौन हैं अनिल विज को हरा रही निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा?

अनिल विज कई बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अनिल विज के कद और साख के मुताबिक अंबाला में उन्हें पछाड़कर आगे निकलना किसी भी कैंडिडेट के लिए बड़ी बात है। यही वजह है कि लोग यह जानना चाहते हैं कि चित्रा सरवारा आखिर कौन हैं और उनका बैक्ग्राउंड क्या है।
Haryana Assembly Elections : जानिए कौन हैं अनिल विज को हरा रही निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा
चित्रा सरवारा (सोर्स- एक्स @ChitraSarwara)
Published on: 
Updated on: 

चंडीगढ़: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव परिणाम सामने सामने आ रहे हैं। चुनाव परिणामों के करीब 3 घंटे के बाद के रुझानों के मुताबिक हरियाणा में एग्जिट पोल्स के अनुमानों के इतर बीजेपी हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। जबकि कांग्रेस पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन इन सबके बीच बीजेपी के कद्दावर नेता अनिल विज अंबाला कैंट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा से पीछे चल रहे हैं।

हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रही निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और कई बार हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अनिल विज को हराते हुई नजर आ रही हैं। पूरे राजनीतिक विश्लेषकों की नजर इसी सीट पर टिकी हुई है। चित्रा सरवारा ने इस मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी परविंदर सिंह से भी बढ़त बना ली है।

अनिल विज पर भारी पड़ रही चित्रा

कहा जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा अंबाला कैंट सीट पर 71 साल के हो चुके बुजुर्ग उम्मीदवार अनिल विज लगातार चौथी बार इस सीट को जीतने के लिए अपनी प्रतिष्ठा दांव पर लगाए हुए थे, लेकिन फिलहाल उनको निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा ने 1200 से अधिक वोटों से पछाड़ रखा है।

अनिल विज कई बार हरियाणा में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि उन्हें कुछ दिन पहले हुए कैबिनेट के फेरदबदल में उनसे यह ओहदा ले लिया गया था। अनिल विज के कद और साख के मुताबिक अंबाला में उन्हें पछाड़कर आगे निकलना किसी भी कैंडिडेट के लिए बड़ी बात है। यही वजह है कि लोग यह जानना चाहते हैं कि चित्रा सरवारा आखिर कौन हैं और उनका बैक्ग्राउंड क्या है।

कांग्रेस से नहीं मिला टिकट तो निर्दलीय ठोंकी ताल

अंबाला कैंट से निर्दलीय प्रत्याशी चित्रा सरवारा के बारे में बताया जा रहा है कि उनको कांग्रेस पार्टी से जब अंबाला छावनी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया था। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने उनको 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

जानिए कौन हैं चित्रा सरवारा

कांग्रेस पार्टी के सदस्य रही चित्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर जाना पड़ा। कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी करके उन्होंने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। आपको बता दें कि चित्रा सरवारा इंटरनेशनल वॉलीवाल खिलाड़ी रही हैं और उनकी शादी मशहूर गोल्फर दिग्विजय सिंह से हुई है। दिग्विजय सिंह मशहूर फिल्म एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के भाई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com