युवती पर मां काली आने का दावा सोर्स- सोशल मीडिया
वायरल

नवरात्रि में लड़की के शरीर पर मां काली आने का दावा, सोशल मीडिया पर कह रहा- चमत्कार या नौटंकी, VIDEO वायरल

Viral Video On Internet: नवरात्रि के मौके पर सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती पर मां काली के आने का दावा किया जा रहा है। लोग कमेंट में चमत्कार लिख रहे हैं।

नितिन कुमार राय

Highlights:

  • नवरात्रि में सोशल मीडिया पर लड़की का वीडियो वायरल

  • युवती पर मां काली के आने का दावा किया जा रहा है

  • इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में कमेंट की भरमार हो रही है

  • कोई नाटक बता रहा है तो कोई इसे चमत्कार बता रहा है

Navratri Social Media Viral: देश में नवरात्रि का माहौल है। हर घर में मां दुर्गा की पूजा हो रही है। तो वहीं शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन एक युवती के शरीर में मां काली के आने का दावा किया जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर लाखों बार देखी जा चुकी है। वीडियो में एक 17-18 वर्षीय लड़की भक्ति की अवस्था में चीख-चिल्ला रही है, उसका शरीर तेज गति से हिल रहा है और आसपास के लोग जय माता दी के जयकारे लगा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कमेंट की भरमार

सोशल मीडिया के कई यूजर्स इसे मां काली का दिव्य आवेश बता रहे हैं। वीडियो में लड़की कुमारी कन्या के रूप में साधना करते हुए दिखती है। अचानक उसका चेहरा और व्यवहार बदल जाता है। वह तेज आवाज में बोलने लगती है और शरीर में कंपन होने लगता है। कुछ क्लिप में परिवार या आसपास के भक्त उसे संभालते नजर आते हैं। लोग, ‘लड़की के ऊपर आई मां काली’, ‘कुमारी माता के शरीर में समाई मां काली’ और ‘18 साल की लड़की आई काली’ जैसे टाइटल्स के साथ यह वीडियो कई न्यूज चैनलों और कंटेंट क्रिएटर्स द्वारा शेयर किया जा रहा है।

कोई चमत्कार, तो कोई ड्रामा बता रहे हैं

एक्स पर भी कई अकाउंट्स ने इसे पोस्ट किया है, जहां व्यूज तेजी से बढ़ रहे हैं। लोगों की हजारों प्रतिक्रिया है। भक्त इस वीडियो को देखकर भावुक हो रहे हैं और जय माता दी लिख रहे हैं। कई कमेंट में इसे नवरात्रि का चमत्कार बताते हुए आस्था जताई जा रही है। वहीं कुछ यूजर्स इसे ड्रामा, नौटंकी या ध्यान की तीव्र अवस्था बता रहे हैं। कमेंट सेक्शन में “ये तो एक्टिंग है” और “मां काली ऐसे नहीं आतीं” जैसे संदेह भी दिख रहे हैं।

अभी तक इस घटना का कोई आधिकारिक स्थान या लड़की की सटीक पहचान सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

बिहार से जोड़कर देख रहे हैं वीडियो

कुछ वीडियो बिहार या अन्य क्षेत्रों से जुड़े बताए जा रहे हैं, लेकिन पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। नवरात्रि के दौरान ऐसे आवेश और चमत्कार के दावे वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में देवी का आशीर्वाद विशेष माना जाता है, लेकिन विशेषज्ञ इन्हें व्यक्तिगत अनुभव या मनोवैज्ञानिक अवस्था भी बताते हैं।

सोशल मीडिया पर यह चर्चा जारी है। हालांकि ऐसे दावों की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, राघोपुर दियारा में नाव पलटने से 11 की मौत; मरने वाले में ज्यादातर बच्चे