संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले परिसीमन विधेयक को लेकर देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस मुद्दे पर विपक्षी INDIA गठबंधन के भीतर भी मतभेद सामने आए हैं। डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार के रुख को लेकर कांग्रेस नेतृत्व दोनों नेताओं से बातचीत कर रहा है। रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता पहले चेन्नई में एमके स्टालिन से मिले। इसके बाद अब उनका मुंबई पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात करने का कार्यक्रम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपक्षी नेताओं की यह मुलाकात रात करीब 9 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो सकती है, जहां शरद पवार भर्ती हैं। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेताओं की कोशिश है कि दोनों सहयोगी दल केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन न करें और विपक्ष संसद में साझा रणनीति के साथ उतरे। जानें इस मुलाकात से जुड़ी हर पल- पल की अपडेट...