Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

आलोक उमाकृष्ण

वीडियो परखें

वीडियो के छोटे हिस्से को काटकर या संदर्भ से अलग करके भ्रामक दावा किया जा सकता है। पूरा वीडियो और घटना का संदर्भ तलाशें।वायरल खबर

सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने वाली हर खबर सच नहीं होती। किसी भी मैसेज पर भरोसा करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।

वीडियो परखें | (सोर्स: एआई)

हेडलाइन जांचें

सनसनीखेज या डर पैदा करने वाली हेडलाइन देखकर तुरंत यकीन न करें। पूरी खबर पढ़ें और देखें कि उसमें ठोस तथ्य दिए गए हैं या नहीं।

हेडलाइन चेक करें | (सोर्स: एआई)

स्रोत देखें

खबर किसने प्रकाशित की है, यह जरूर जांचें। संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और भरोसेमंद समाचार संस्थानों से जानकारी मिलाएं।

सोर्स देखें | (सोर्स: एआई)

तारीख जांचें

कई बार पुरानी खबर या वीडियो को नई घटना बताकर शेयर किया जाता है। पोस्ट की तारीख के साथ घटना की असली तारीख भी जांचें।

तारीख जांचें | (सोर्स: एआई)

फोटो जांचें

तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए Google Lens जैसे टूल इस्तेमाल करें। इससे पता चल सकता है कि फोटो पहले कहां और कब प्रकाशित हुई थी।

फोटो की जांच करें | (सोर्स: एआई)

वीडियो परखें

वीडियो के छोटे हिस्से को काटकर या संदर्भ से अलग करके भ्रामक दावा किया जा सकता है। पूरा वीडियो और घटना का संदर्भ तलाशें।

वीडियो परखें | (सोर्स: एआई)

AI से सावधान

AI से बनाई गई तस्वीरें और बदली हुई आवाजें असली लग सकती हैं। सिर्फ देखकर फैसला न करें; दूसरे विश्वसनीय स्रोतों से भी पुष्टि करें।

AI से सावधान | (सोर्स: एआई)

फैक्ट चेक

संदिग्ध दावों को Alt News, BOOM और PIB Fact Check जैसे प्लेटफॉर्म पर खोजें। ध्यान रखें कि हर वायरल दावे पर फैक्ट चेक उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं।

फैक्ट चेक करें | (सोर्स: एआई)

शेयर रोकें

खबर की पुष्टि नहीं हुई है तो उसे आगे न भेजें। खासकर सांप्रदायिक तनाव, हिंसा, चुनाव या आपात स्थिति से जुड़े संदेशों में सावधानी बरतें।

शेयर करने से रूके | (सोर्स: एआई)

सच फैलाएं

सही जानकारी मिलने पर ही खबर शेयर करें। अगर कोई पोस्ट भ्रामक निकले, तो उसके सुधार या खंडन को भी दूसरों तक पहुंचाएं।

सरकारी दावों के लिए

केंद्र सरकार की योजनाओं, मंत्रालयों, सरकारी घोषणाओं और नीतियों से जुड़ी संदिग्ध खबरों की जांच के लिए।

सही खबर ही शेयर करें | (सोर्स: एआई)
Swipe Up