शरद पवार से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- हमारी लड़ाई जारी है, NCP के रुख पर बढ़ा सस्पेंस

Rahul Gandhi Sharad Pawar Meeting: शरद पवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा- हमारी लड़ाई जारी है, सब ठीक है। परिसीमन बिल पर INDIA गठबंधन की रणनीति पर सस्पेंस।
INDIA Bloc Sharad Pawar Meeting Mumbai Breach Candy Hospital
राहुल गांधी(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं ने मुंबई में शरद पवार से मुलाकात की।

  • बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा- 'हमारी लड़ाई जारी है, सब ठीक है।'

  • राहुल गांधी ने मुलाकात के नतीजे पर कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

  • डीके शिवकुमार ने उम्मीद जताई कि शरद पवार INDIA गठबंधन का समर्थन करेंगे।

  • इससे पहले चेन्नई में एमके स्टालिन से भी विपक्षी नेताओं ने मुलाकात की थी, लेकिन DMK ने अपना रुख स्पष्ट रखा।

INDIA Bloc Sharad Pawar Meeting: परिसीमन विधेयक पर विपक्षी एकजुटता की कोशिशों को रविवार को एक और झटका लगता दिखाई दिया। चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात के बाद INDIA गठबंधन के नेता मुंबई पहुंचे और NCP (SP) प्रमुख शरद पवार से ब्रीच कैंडी अस्पताल में मुलाकात की।

मकसद था कि शरद पवार अपनी पार्टी के परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के रुख पर दोबारा विचार करें। लेकिन मुलाकात के बाद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया ने कई सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने न तो किसी सहमति की जानकारी दी और न ही शरद पवार के रुख में बदलाव का संकेत दिया। बस इतना कहा- 'हमारी लड़ाई जारी है, सब ठीक है।'

राहुल गांधी के जवाब से नहीं मिला कोई ठोस संकेत

शरद पवार से मुलाकात के बाद जब राहुल गांधी से बातचीत का नतीजा पूछा गया तो उन्होंने कहा, "Our fight is continuing. It's all good." यानी हमारी लड़ाई जारी है और सब ठीक है। राहुल गांधी की इस संक्षिप्त प्रतिक्रिया में शरद पवार की पार्टी को परिसीमन विधेयक के खिलाफ लाने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता इस मुलाकात में शामिल थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी उम्मीद जताई कि शरद पवार ने उनकी बात समझी होगी और वे INDIA गठबंधन का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि शरद पवार हमेशा धर्मनिरपेक्ष ताकतों के साथ खड़े रहे हैं।

INDIA Bloc Sharad Pawar Meeting Mumbai Breach Candy Hospital
अस्पताल से ही शुरू हो गया था शरद पवार का गेम? PM मोदी के फोन से डिलिमिटेशन तक, समझिए पूरी टाइमलाइन

स्टालिन से भी नहीं बनी बात, अब शरद पवार पर भी सस्पेंस

मुंबई से पहले विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चेन्नई में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मिला था। राहुल गांधी ने उनसे परिसीमन विधेयक के खिलाफ विपक्ष का साथ देने की अपील की थी। लेकिन मुलाकात के बाद डीएमके ने अपने रुख में बदलाव नहीं किया। पार्टी ने संशोधित विधेयक का समर्थन करने के अपने फैसले पर कायम रहने की बात कही।

इसके बाद INDIA गठबंधन के नेताओं ने मुंबई पहुंचकर शरद पवार से मुलाकात की। NCP (SP) के रुख को लेकर भी पहले से असमंजस बना हुआ है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जितेंद्र आव्हाड ने परिसीमन का समर्थन करने की बात कही थी, जबकि रोहित पवार ने सुप्रिया सुले से विधेयक का विरोध करने की अपील की थी। ऐसे में शरद पवार के साथ बैठक के बाद भी पार्टी का अंतिम रुख स्पष्ट होना बाकी है।

INDIA Bloc Sharad Pawar Meeting Mumbai Breach Candy Hospital
परिसीमन बिल को समर्थन का ऐलान, अगले ही दिन शरद पवार से मिलने पहुंचे गौतम अडानी; 2023 की मुलाकात भी चर्चा में

सोमवार से संसद का विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होना है। इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है। विपक्ष इन विधेयकों को लेकर संख्या बल जुटाने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में डीएमके और NCP (SP) जैसे दलों का रुख महत्वपूर्ण हो गया है।

फिलहाल राहुल गांधी की प्रतिक्रिया और डीके शिवकुमार के बयान से यही संकेत मिलता है कि शरद पवार के साथ बातचीत का कोई स्पष्ट नतीजा सार्वजनिक नहीं हुआ है। स्टालिन के बाद अब शरद पवार के रुख पर भी सस्पेंस बना हुआ है। असली तस्वीर संसद में NCP (SP) के रुख और मतदान के दौरान सामने आएगी।