संसद का विशेष सत्र: लोकसभा में पहले वापस होंगे पुराने बिल, फिर पेश होगा परिसीमन विधेयक; जानें पूरा शेड्यूल

Parliament Special Session Today Schedule: संसद का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा। लोकसभा में पहले पुराने विधेयक वापस लिए जाएंगे, फिर परिसीमन और संविधान संशोधन समेत तीन नए बिल पेश किए जाएंगे।
amit shah in parliament
संसद में अमित शाहSource- IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी, करीब 11:20 बजे विधायी कामकाज शुरू होने की संभावना है।

  • अमित शाह और अर्जुन राम मेघवाल पुराने विधेयकों को वापस लेने का प्रस्ताव रखेंगे।

  • इसके बाद संविधान संशोधन, केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन और परिसीमन के तीन नए विधेयक पेश होंगे।

Constitution 132nd Amendment Bill: संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसका प्रमुख एजेंडा परिसीमन विधेयक है। इस विधेयक को अप्रैल में भी सदन में लाया गया था, लेकिन आवश्यक दो-तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण यह पारित नहीं हो सका था। इस बार सरकार को उम्मीद है कि बिल को मंजूरी दिलाने के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत जुटा लिया जाएगा। विशेष सत्र के तहत 30 नवंबर और 1 दिसंबर को लोकसभा की बैठकें होंगी, जबकि 2 और 3 दिसंबर को राज्यसभा की कार्यवाही चलेगी।

सत्र की शुरुआत से पूर्व सोमवार के लिए लोकसभा का एजेंडा जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे प्रारंभ होगी और विधायी कार्य (लेजिस्लेटिव बिजनेस) सुबह करीब 11:20 बजे के आसपास शुरू होने की संभावना है।

लोकसभा में सोमवार का एजेंडा

लोकसभा सचिवालय द्वारा तैयार कार्यसूची के मुताबिक, सोमवार को सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होगी। सबसे पहले असम की नागांव लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद देवाशीष शर्मा सदस्यता की शपथ लेंगे।

amit shah in parliament
परिसीमन बिल: 360 वोट की जरूरत, मोदी सरकार ने जुटा लिया 370 MPs का समर्थन; चेन्नई-मुंबई घूमते रहे विपक्षी नेता!

परिसीमन और अन्य विधेयकों के पेश होने का शेड्यूल

विधायी कार्यवाही सुबह लगभग 11:15 से 11:20 बजे के बीच शुरू होने का अनुमान है, जिसका निर्धारित क्रम इस प्रकार रहेगा:

  • पुराने बिलों की वापसी: सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह 16 अप्रैल को पेश किए गए 'केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026' को वापस लेने का प्रस्ताव रखेंगे। इसके बाद केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 16 अप्रैल को ही प्रस्तुत 'परिसीमन विधेयक, 2026' को वापस लेंगे।

  • नए विधेयकों की प्रस्तुति: इसके उपरांत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026' सदन में पेश करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह 'केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026' और फिर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 'परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026' पेश करेंगे।

amit shah in parliament
Delimitation Bill: DMK सांसदों की बदली सीटें, INDIA bloc से अलग बैठेंगे; सुप्रिया सुले को कनिमोझी के साथ जगह

बिल पेश होने के बाद आगे क्या होगा?

लोकसभा में तीनों नए विधेयकों 'संविधान (132वां संशोधन) विधेयक, 2026', 'केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) दूसरा विधेयक, 2026' और 'परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026' के पेश किए जाने के बाद इन पर संयुक्त चर्चा आरंभ होगी और इन्हें पारित कराने के प्रयास किए जाएंगे।