वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

गाजीपुर के मशहूर ढाबे में खाने के साथ मिला मरा चूहा, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन ने किया सीज

Rat Found in Food गाजीपुर–वाराणसी हाईवे के मशहूर सम्राट ढाबे में खाने के साथ मरा चूहा मिलने का वीडियो वायरल हो गया। मामले के सामने आते ही FSDA ने ढाबे पर छापा मारकर उसे सीज कर दिया।

हितेश तिवारी

Samrat Dhaba Viral Video : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हाईवे पर स्थित ढाबों की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। गाजीपुर–वाराणसी हाईवे पर मौजूद जिले के पुराने और मशहूर सम्राट ढाबा में ग्राहकों को परोसे गए खाने में मरा हुआ चूहा मिला। यह घटना 18 दिसंबर 2025 की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि कुछ यात्री ढाबे पर खाना खाने रुके थे और जब उन्होंने दही मंगवाई, तो दही की प्लेट में मरा हुआ चूहा देखकर उनके होश उड़ गए। ग्राहकों ने तुरंत ढाबे के कर्मचारियों से विरोध जताया और मौके पर ही वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दही की कटोरी के बीचों-बीच मरा हुआ चूहा पड़ा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए और ढाबे की लापरवाही को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देने लगे।

खासतौर पर हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों ने सवाल उठाया कि जब एक नामी और पुराना ढाबा इस तरह की गलती कर सकता है, तो बाकी ढाबों की हालत क्या होगी। लोगों ने इस घटना को यात्रियों की सेहत के साथ सीधा खिलवाड़ बताया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

विभाग की टीम ने सम्राट ढाबे पर छापा मारा

मामला सामने आने के बाद खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FSDA) हरकत में आया। विभाग की टीम ने सम्राट ढाबे पर छापा मारकर जांच की, जहां गंदगी और लापरवाही के कई सबूत मिले। इसके बाद प्रशासन ने ढाबे को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया।

अधिकारियों ने खाने-पीने के सामान के नमूने भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना ने हाईवे पर मौजूद ढाबों और होटलों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और लोग नियमित जांच की मांग कर रहे हैं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z