वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

वृंदावन में होली खेलने आई विदेशी महिला की आंखों में पड़ा पत्थर मिला रंग, वीडियो वायरल

Vrindavan Holi Incident : वृंदावन में होली मनाने आई ऑस्ट्रिया की महिला ब्रिता श्लागबॉयर की आंखों में पत्थर मिला रंग फेंके जाने का दावा सामने आया है। घटना के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

हितेश तिवारी

Foreign Woman Eye Injury Holi : हर साल होली के मौके पर हजारों देशी-विदेशी पर्यटक उत्तर प्रदेश के वृंदावन और मथुरा पहुंचते हैं। यहां की होली दुनिया भर में मशहूर है, जहां रंग, भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिलता है।

लेकिन इस बार होली से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ऑस्ट्रिया की पर्यटक Brita Schlagbauer ने दावा किया है कि होली खेलते समय किसी ने पत्थर मिला रंग उनकी आंखों में फेंक दिया, जिससे उन्हें गंभीर परेशानी हुई।

पत्थर मिला रंग से होली खेलने पर विदेशी महिला की आंख घायल

ब्रिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए बताया कि शुरुआत में उनका अनुभव बेहद शानदार था। उन्होंने दोस्तों के साथ रंग खेला, मंदिरों के दर्शन किए और पारंपरिक पेय भांग का भी आनंद लिया। लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ गई।

उनके अनुसार, भीड़ में कुछ लोग लगातार चेहरे पर रंग फेंक रहे थे। इसी दौरान किसी ने जमीन से रंग उठाकर उनकी ओर फेंका, जिसमें छोटे पत्थर भी मिले हुए थे। यह सीधे उनकी आंखों में चला गया, जिससे तेज जलन हुई और कई दिनों बाद भी उनकी नजर पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई।

लोगों ने सलाह दी कि सड़कों पर भीड़ में होली खेलने से बचें

ब्रिता ने अपनी पोस्ट में कहा कि वहां कई लोग बेहद दोस्ताना और दयालु भी थे, जिन्होंने उन्हें प्यार से रंग लगाया और “हैप्पी होली” कहा। हालांकि कुछ लोगों के व्यवहार से उनका अनुभव खराब हो गया।

उन्होंने कहा कि होली खुशी और प्रेम का त्योहार है और इसे उसी भावना से मनाया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद कई यूजर्स ने सलाह दी कि सड़कों पर भीड़ में होली खेलने से बचना चाहिए और सुरक्षित या निजी स्थान पर त्योहार मनाना बेहतर होता है, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें