पिचकारी से रंग डालने आया मासूम...तो सगी दादी ने उड़ेल दिया खौलता पानी, रूह कंपा देगा नागपुर का ये VIDEO

Nagpur Holi Boiling Water Incident: नागपुर के कोराडी में दिल दहला देने वाली घटना। पिचकारी से खेल रहे 5 साल के पोते पर दादी ने डाला खौलता पानी। बच्चा गंभीर रूप से झुलसा, प्रशासन ने लिया कड़ा संज्ञान।
Shocking incident in Koradi, Nagpur: Grandmother pours boiling water on 5-year-old grandson for playing with pichkari. Child hospitalized; investigation underway.
दादी ने पोते पर डाला खौलता पानी (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Koradi Grandmother Attacks Grandson On Holi: नागपुर के कोराडी क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्चे पर उसकी दादी द्वारा ही खौलता हुआ पानी डालने की गंभीर और हृदयविदारक घटना सामने आई है। घटना में बच्चा बुरी तरह झुलस गया है। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार बच्चा होली के मद्देनजर पिचकारी लेकर खेल रहा था। उसकी दादी ने उसे पिचकारी के साथ रोका लेकिन मासूम खुशी से होली के मजे ले रहा था। इससे आग बबूला होकर उसकी दादी ने खौलता हुआ पानी डाल दिया। घटना की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता हितेश बनसोड द्वारा प्रशासन को दिए जाने के बाद जिला बाल संरक्षण कक्ष ने तुरंत संज्ञान लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण कक्ष की टीम ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे के उपचार की जानकारी ली तथा उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुनील मेसरे के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मुस्ताक पठान, संरक्षण अधिकारी साधना ठोंबरे, अनिकेत भिवगड़े और मीनाक्षी धडाडे ने अस्पताल में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चे के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की गहन जांच जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बालकों के विरुद्ध अत्याचार की किसी भी घटना की सूचना तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1088 पर देने की अपील जिला बाल संरक्षण कक्ष की ओर से की गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com