वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भारतीय ट्रेन के खाने से प्रभावित हुआ विदेशी यात्री, खाना खाते हुए दिया रिएक्शन वायरल

Foreign Traveler India Train : एक विदेशी कंटेंट क्रिएटर ने भारतीय ट्रेन में मिले खाने का वीडियो शेयर किया, जिसमें उसने थाली की तारीफ की। वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय यूजर्स ने मजेदार रिएक्शन दिए।

हितेश तिवारी

Foreign Traveler Train Food : भारतीय रेलवे को लेकर अक्सर खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इस बार एक विदेशी यात्री का अनुभव चर्चा में है। दुनिया घूमने वाले कंटेंट क्रिएटर फ्रैन (Fran) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह भारत में ट्रेन यात्रा के दौरान मिले खाने को दिखाते नजर आए। वीडियो की शुरुआत में उन्होंने कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि भारतीय ट्रेन में इतना पूरा और व्यवस्थित खाना परोसा जाएगा।

भारतीय ट्रेन का खाना खाकर खुश हुआ विदेशी व्लॉगर

वीडियो में फ्रैन खाने का पैकेट खोलकर दिखाते हैं। थाली में चावल, दाल, मटर पनीर, रोटी, अचार, दही और मिठाई में रसमलाई शामिल थी। इसके साथ यात्रियों को हॉट टॉवल भी दिया गया था, जिसने उन्हें खासा प्रभावित किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि भारतीय ट्रेन के खाने की छवि अक्सर खराब बताई जाती है, लेकिन उनका अनुभव इससे बिल्कुल अलग रहा।

उनके मुताबिक खाना ताजा, स्वादिष्ट और अच्छी मात्रा में था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने उन्हें बताया कि जिसे वह चिकन समझ रहे थे, वह दरअसल पनीर की डिश थी, क्योंकि अधिकतर ट्रेनों में सामान्य वेज थाली ही परोसी जाती है।

ट्रेन यात्रा की असली पहचान ही स्वादिष्ट खाना

वीडियो पर लोगों ने दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। किसी ने लिखा कि भारत में कोई भूखा नहीं सोता, तो किसी ने कहा कि ट्रेन यात्रा की असली पहचान ही स्वादिष्ट खाना है। कई यूजर्स ने उन्हें भारत के अलग-अलग शहर घूमने का न्योता भी दिया।

यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि Indian Railways में परोसा जाने वाला खाना सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि यात्रा के अनुभव का अहम हिस्सा है। विदेशी यात्री की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर भारत की मेहमाननवाजी और खाने की संस्कृति की सराहना के रूप में देखी जा रही है।

तमिलनाडु विधानसभा: CM विजय के विधानसभा संबोधन को लेकर छात्रों में बढ़ा उत्साह, विज़िटर पास के लिए उमड़ी भीड़

हेमंत सोरेन के लिए संकटमोचक थे, सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में शोक, कांग्रेस-JMM नेताओं ने जताया दुख

Weather Alert: MP-UP से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ