वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फैशन शो में हादसा: कैटवॉक करते वक्त रैंप से नीचे गिरी मॉडल, वीडियो वायरल

Fashion Show Accident कैटवॉक करते वक्त स्टेज की सीमा पार कर गई मॉडल और सीधे नीचे गिर पड़ी। फैशन शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Model Falls Video : फैशन शो में कैटवॉक को स्टाइल, कॉन्फिडेंस और ग्रेस का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। रैंप पर चलते मॉडल्स की चाल, उनका लुक और आत्मविश्वास हर किसी का ध्यान खींचता है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस चमक-दमक के पीछे छिपे खतरे को भी दिखा रहा है।

वीडियो में सब कुछ एकदम परफेक्ट नजर आता है- कैमरे ऑन हैं, लाइटें चमक रही हैं, म्यूजिक बज रहा है और ऑडियंस की नजरें रैंप पर चल रही मॉडल पर टिकी हैं। तभी अचानक ऐसा कुछ होता है कि फैशन शो का माहौल पूरी तरह बदल जाता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मॉडल पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टेज पर कैटवॉक कर रही होती है। उसकी चाल संतुलित है और चेहरे पर प्रोफेशनल कॉन्फिडेंस साफ झलक रहा होता है। वह बिना किसी हिचक के आगे बढ़ती जाती है, लेकिन चलते-चलते उसे स्टेज की सीमा का अंदाजा नहीं रहता।

अगले ही पल वह रैंप के किनारे को पार कर जाती है और सीधे नीचे गिर पड़ती है। गिरते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच जाती है और कुछ सेकंड के लिए पूरा माहौल सन्न हो जाता है।

यूजर्स ने फैशन शो में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए

मॉडल के गिरते ही ऑडियंस अपनी सीटों से खड़ी हो जाती है और हर किसी की नजर उसी जगह पर टिक जाती है। कुछ लोग हैरानी में हाथ मुंह पर रख लेते हैं तो कुछ लोग मदद के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करते नजर आते हैं। हालांकि वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, जिससे यह साफ नहीं हो पाता कि मॉडल को चोट लगी या नहीं।

यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को बार-बार देखकर चिंता जता रहे हैं। कई यूजर्स ने फैशन शो में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं, जबकि कुछ ने कहा कि रैंप पर चलते वक्त जरा सी चूक भी बड़ा हादसा बन सकती है। यह वीडियो एक बार फिर याद दिलाता है कि ग्लैमर के बीच सुरक्षा को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?