वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

भगवान शिव के दर्शन की चाह में 12 साल से खड़े हैं दुलाल गिरी महाराज, पैरों की हालत देख लोग हैरान

Shiva Devotee Viral Video : हरियाणा के पानीपत निवासी दुलाल गिरी महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वे भगवान शिव की भक्ति में पिछले 12 वर्षों से बिना बैठे खड़े हैं।

हितेश तिवारी

Dulal Giri Maharaj Video : भगवान शिव की भक्ति में भक्तों द्वारा कठिन तपस्या और व्रत रखने की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन इन दिनों एक ऐसे साधु का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे पिछले 12 वर्षों से लगातार खड़े हैं। इनका नाम दुलाल गिरी महाराज बताया जा रहा है, जो हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं।

भगवान शिव की भक्ति में 12 वर्षों से बिना बैठे खड़े

वायरल वीडियो में दुलाल गिरी महाराज भगवा वस्त्र और लंबी जटाओं में नजर आते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनके पैरों ने खींचा है। लंबे समय तक खड़े रहने के कारण उनके पैरों में काफी सूजन और बदलाव दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे देखकर हैरानी जता रहे हैं। कुछ पोस्ट्स में उनके 12 साल से खड़े रहने का दावा किया गया है, जबकि कुछ जगहों पर यह अवधि 5 साल बताई जा रही है। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि दुलाल गिरी महाराज ने भगवान शिव की आराधना के लिए अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे भगवान शिव के दर्शन और आध्यात्मिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए यह कठिन तपस्या कर रहे हैं। वायरल वीडियो में उनसे जुड़े लोग बताते हैं कि उनकी इच्छा भगवान शिव से मिलन की है और इसी संकल्प के कारण उन्होंने वर्षों पहले बैठना छोड़ दिया।

अनोखी तपस्या लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी

वीडियो में एक अन्य व्यक्ति उनके पैरों की मालिश करता हुआ भी दिखाई देता है। माना जा रहा है कि लगातार खड़े रहने के कारण पैरों में रक्त संचार से जुड़ी समस्याएं और शारीरिक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। यही वजह है कि उन्हें समय-समय पर पैरों की मालिश कर राहत देने की कोशिश की जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल अन्य वीडियो में दुलाल गिरी महाराज को विशेष तरीके से आराम करते और धीरे-धीरे चलते हुए भी देखा गया है। उनकी तपस्या को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे अटूट श्रद्धा और समर्पण का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे स्वास्थ्य के लिहाज से चिंताजनक मान रहे हैं। फिलहाल दुलाल गिरी महाराज का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और उनकी अनोखी तपस्या लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट