वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली की सड़क पर सांडों की गजब लड़ाई, वीडियो डर की जगह लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया

Bulls Fight Viral Video दिल्ली की व्यस्त सड़क पर दो सांडों की मजेदार लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Delhi Bulls Fight : सड़क पर अगर जानवरों की लड़ाई हो जाए तो आमतौर पर लोग डर जाते हैं, क्योंकि इससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो डर की जगह लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आया है।

वीडियो में दो सांड आपस में लड़ते नजर आ रहे हैं, लेकिन यह लड़ाई ज्यादा खतरनाक नहीं बल्कि मजेदार लग रही है। खास बात यह है कि यह पूरी घटना दिल्ली की व्यस्त ट्रैफिक वाली सड़क के बीच हो रही है, जहां गाड़ियों की आवाजाही के कारण सांडों की लड़ाई बार-बार रुकती और फिर शुरू होती दिखती है।

सांडों की लड़ाई से लगा जाम

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो सांड सड़क के बीच आमने-सामने खड़े होकर सींग भिड़ा रहे हैं। लेकिन चारों तरफ से गुजरती गाड़ियों के चलते उन्हें बीच-बीच में रुकना पड़ता है। कभी कोई कार सामने आ जाती है तो कभी बाइक, जिस वजह से सांड थोड़ी देर के लिए पीछे हट जाते हैं।

एक मौके पर दोनों सांड आर्मी की एक जीप के सामने भी लड़ने लगते हैं, लेकिन ट्रैफिक की वजह से उन्हें वहां भी अपनी ‘लड़ाई’ रोकनी पड़ती है। इसके बाद वे सड़क के आखिरी हिस्से तक जाते हुए फिर से आपस में उलझते नजर आते हैं।

यूजर्स ने वीडियो पर किए मजेदार कमेंट

इस वीडियो के इंस्टाग्राम पर सामने आते ही यूजर्स ने इसे जमकर पसंद किया। कमेंट सेक्शन में लोग इसे “फुल एंटरटेनमेंट” बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दिल्ली ट्रैफिक में इंसान ही नहीं, सांड भी फंस जाते हैं।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “लड़ाई कम और मस्ती ज्यादा लग रही है।”

कुछ यूजर्स ने वीडियो बनाने वाले को धन्यवाद तक कह दिया कि उसने दिन बना दिया। हालांकि कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में सावधानी जरूरी है, क्योंकि जानवर कभी भी आक्रामक हो सकते हैं। फिलहाल यह वीडियो किसी खतरे की वजह नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोगों के लिए हंसी और मनोरंजन का कारण बन गया है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता