वायरल रील के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - दिल्ली पुलिस इंस्टाग्राम) 
वायरल

दिल्ली पुलिस का क्रिएटिव वीडियो वायरल: हेल्मेट न पहनने वाले रील बनाने वालों को चेतावनी

Delhi Police Road Safety दिल्ली पुलिस ने एक क्रिएटिव वीडियो के जरिए हेल्मेट न पहनकर बाइक पर रील बनाने वालों को चेतावनी दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Helmet Awareness Viral Reel : रोड सेफ्टी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर लोग मजाक बनाते रहते हैं। कई इंफ्लूएंसर बिना हेल्मेट के बाइक चलाते हुए रील बनाते हैं, जिससे उनके फॉलोअर्स भी इसे ट्राई करने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है।

दिल्ली पुलिस ने रोड सेफ्टी जागरूकता के लिए बनाया वीडियो

दिल्ली पुलिस ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए एक क्रिएटिव वीडियो तैयार किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो की शुरुआत में दो लड़कियां और दो लड़के बाइक पर ‘मैंने पी नहीं है’ गाने पर रील बनाते हुए दिखते हैं। अचानक उनका स्क्रिप्टेड एक्सीडेंट हो जाता है।

इसके बाद वीडियो में दिखता है कि पुलिस के जवान प्रशांत शर्मा गिरा हुआ फोन उठाते हैं और कहते हैं, ‘ऐसा क्यो करते हो, हेल्मेट तो पहना करो जी, अब हॉस्पिटल जाना पड़ेगा न जी।’ वीडियो के अंत में संदेश आता है—“Reels बनाने के चक्कर में जान जोखिम में न डाले।”

पुलिस ने रोड सेफ्टी जागरूकता फैलाने का कदम उठाया

वीडियो ने सोशल मीडिया पर काफी ध्यान आकर्षित किया है। इंस्टाग्राम पर @delhi.police_official ने इसे पोस्ट किया, जिसे अब तक 21 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर लगभग 3 हजार कमेंट्स आए हैं और 1 लाख 90 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

पुलिस ने वीडियो के जरिए लोगों को बाइक चलाते समय हेल्मेट पहनने, स्पीड लिमिट का पालन करने, फोन का इस्तेमाल न करने और नशे की हालत में ड्राइविंग न करने जैसी सावधानियों के बारे में जागरूक किया है। यूजर्स इसे सोशल मीडिया का शानदार इस्तेमाल और रोड सेफ्टी जागरूकता फैलाने वाला कदम बता रहे हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें