वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

दिल्ली मेट्रो में बिना बोले युवक हुआ वायरल, लोगों के रिएक्शन ने बना दिया वीडियो सुपरहिट

Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो में बिना बोले रील बनाने वाला युवक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। न डांस, न डायलॉग सिर्फ खामोशी और यात्रियों के रिएक्शन ने वीडियो को सुपरहिट बना दिया।

हितेश तिवारी

Metro Reel Trend : दिल्ली मेट्रो अक्सर अजीब हरकतों, रील्स बनाने वालों के डांस और यात्रियों के झगड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती है। कभी कोई पोल पर लटकता है तो कभी भीड़ के बीच ठुमके लगाता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने ‘वायरल होने’ की परिभाषा ही बदल दी है।

इस वीडियो में न कोई डांस है, न डायलॉग और न ही कोई ड्रामा। फिर भी यह लाखों लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा है। वीडियो में एक युवक मेट्रो के कोच में खचाखच भरी भीड़ के बीच खड़ा नजर आता है और सिर्फ अपने फोन का कैमरा ऑन करके चुपचाप खड़ा रहता है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस रील का सबसे दिलचस्प हिस्सा युवक नहीं, बल्कि उसके आसपास खड़े यात्रियों के रिएक्शन हैं। लोग कभी युवक को देखते हैं, कभी कैमरे को और उनके चेहरे पर साफ कन्फ्यूजन दिखता है।

हर किसी के मन में एक ही सवाल चलता नजर आता है- भाई, ये कर क्या रहा है? आमतौर पर मेट्रो में रील बनाने वाले कुछ न कुछ हरकत जरूर करते हैं, लेकिन यहां पूरा खेल ‘अक्वर्ड साइलेंस’ का है। इसी खामोशी ने वीडियो को खास बना दिया। युवक की यह रील इंस्टाग्राम हैंडल @miracletom25 से पोस्ट की गई है।

बिना बोले वायरल होकर दिखाऊंगा

रील के कैप्शन में युवक ने लिखा था-“यो… बिना बोले वायरल होकर दिखाऊंगा।” और उसका यह एक्सपेरिमेंट पूरी तरह सफल रहा। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.6 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और 16 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोग युवक के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सह-यात्रियों के एक्सप्रेशन पर हंस रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- कॉन्फिडेंस हो तो ऐसा। दूसरे ने कहा- पब्लिक सोच रही है, कुछ बोलेगा भी या नहीं? इस वीडियो ने साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए शोर जरूरी नहीं, कभी-कभी खामोशी ही सबसे बड़ा हथियार बन जाती है।

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

योगी-अखिलेश में कौन मारेगा बाजी? BJP-सपा के बीच सिर्फ 0.29% का फासला, सर्वे में आया चौंकाने वाला आंकड़ा

छठ पूजा का मजाक उड़ाना पड़ा भारी? यश माहेश्वरी के खिलाफ FIR, महिला आयोग ने DGP को दिए निर्देश

भारत का निर्यात 49.5 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर, महंगाई भी 6% के पार; RBI बुलेटिन में क्या-क्या?