वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

फावड़े को बना दिया तवा! देसी जुगाड़ से रोटी सेकता शख्स देख लोग बोले- भारतीय कुछ भी कर सकते हैं

Desi Jugaad Viral Video सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स फावड़े को तवा बनाकर रोटी सेकता नजर आ रहा है। इस देसी जुगाड़ को देखकर यूजर्स हैरान हैं।

हितेश तिवारी

Indian Creativity Jugad : आज के दौर में सोशल मीडिया ऐसा मंच बन चुका है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल जाता है। खासकर भारत में जुगाड़ की अपनी अलग पहचान है। कम साधनों में बड़े काम कर दिखाने की कला भारतीयों को बखूबी आती है।

हाल ही में ऐसा ही एक मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और दंग भी रह जा रहे हैं। इस वीडियो में एक शख्स ने रोजमर्रा की चीज को ऐसे इस्तेमाल किया कि लोग उसकी सोच की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए।

फावड़े पर रोटी सेकने का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने फावड़े को ही तवे की तरह इस्तेमाल कर लिया। आमतौर पर फावड़े का इस्तेमाल खेतों में या मिट्टी खोदने के लिए किया जाता है, लेकिन इस शख्स ने उसे रोटी सेकने का जरिया बना दिया।

उसने ईंटों को गोल आकार में जमाकर एक देसी चूल्हा तैयार किया और नीचे आग जलाई। इसके बाद उसने फावड़े को चूल्हे के ऊपर रखा और उस पर आराम से रोटी सेकने लगा। हैरानी की बात यह रही कि रोटी बिल्कुल तवे की तरह अच्छे से सिकती नजर आई। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी चौंक गए।

यूजर्स ने कहा- जरूरत पड़ने पर भारतीय कुछ भी कर सकते हैं

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया। X (पहले ट्विटर) पर इसे @ArunKoslii नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया- “क्या कहता था अमेरिका?” इसके बाद कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कोई इसे असली देसी टैलेंट बता रहा है तो कोई भारत की जुगाड़ टेक्नोलॉजी की मिसाल।

कई यूजर्स का कहना है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय कुछ भी संभव कर दिखाते हैं। यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि भारत में हुनर और दिमाग की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है सही मौके की।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z