वायरल पोस्ट के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - रेडिट) 
वायरल

डेटिंग ऐप पर लड़की को ही उसके खेल में फंसाया, लड़के ने मजाकिया अंदाज में स्कैमर को दिया जवाब

Dating App Scam एक युवक ने डेटिंग ऐप पर पैसे मांगने वाली स्कैमर लड़की को उसके ही तरीके से मात दे दी। चैट वायरल होने पर लोग कमेंट्स में खूब मजे ले रहे हैं।

हितेश तिवारी

Bumble Chat Viral Post : आजकल ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर सच्चा और भरोसेमंद मैच मिलना काफी मुश्किल हो गया है। कई बार लोग धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं और फिर अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। लेकिन इस बार मामला उल्टा हो गया। एक लड़के ने उस लड़की को ही चकमा दे दिया, जो उससे पैसे ठगने की कोशिश कर रही थी।

यह मजेदार घटना सामने आई जब एक युवक ने बंबल पर हुई चैट की तस्वीरें रेडिट पर शेयर कीं। पोस्ट में उसने बताया कि कैसे लड़की ने उससे एक हजार रुपये मांग लिए और कहा कि वह 2–3 दिनों में पैसे लौटा देगी। लड़के ने दिखाने के लिए कि वह मदद करना चाहता है, तुरंत उसका नंबर मांग लिया। पोस्ट का लिंक...

Reddit पर शेयर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट।

लड़के ने स्कैम से बचने के लिए चली अनोखी चाल

इसके बाद कहानी और दिलचस्प हो जाती है। लड़का स्क्रीनशॉट भेजते हुए लड़की से कहता है कि उसका नंबर पेमेंट ऐप पर नहीं दिख रहा है, इसलिए वह पहले उसे सिर्फ 20 रुपये भेज दे। इसके बदले वह भरोसा दिलाता है कि वह उसे पूरे 1,020 रुपये वापस कर देगा। शाम करीब साढ़े 7 बजे लड़की सच में 20 रुपये भेज देती है।

जैसे ही पैसे उसके अकाउंट में आते हैं, लड़का उसे कोई जवाब नहीं देता और बंबल पर जाकर तुरंत उसे अनमैच कर देता है। बाद में वह चाय और सिगरेट की तस्वीर शेयर कर बताता है कि उसने वही 20 रुपये खर्च कर दिए। हालांकि उसने साथ में यह चेतावनी भी दी कि धूम्रपान सेहत के लिए बेहद हानिकारक है।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

यह मजेदार वाकया रेडिट के r/TeenIndia पेज पर तहलका मचा रहा है। @CellNo5379 नाम के यूजर की यह पोस्ट 6 हजार से ज्यादा अपवोट्स ले चुकी है। लोग कमेंट सेक्शन में जमकर मजे ले रहे हैं। कोई कह रहा है कि “शिकारी खुद शिकार हो गया,” तो किसी ने अंबानी की फोटो डालते हुए लिखा— “2 GB डेटा बढ़ाओ इसका।”

एक महिला यूजर ने लिखा कि वह ये चैट देखकर जोर-जोर से हंस रही है। इस घटना ने एक बार फिर याद दिला दिया कि ऑनलाइन दुनिया में हर किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए और ठगने की कोशिश करने वालों को कभी-कभी उनके ही तरीके से जवाब मिल जाता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी