वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बुजुर्ग की मासूमियत का वीडियो वायरल, कलेक्टर से ही बोले- मुझे कलेक्टर साहब से मिलना है

Datia Collector Viral Video जनसुनवाई में बुजुर्ग बार-बार कलेक्टर से मिलने की जिद करते रहे, जबकि सामने खड़े अधिकारी ही कलेक्टर थे—वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया।

हितेश तिवारी

Jansunwai Viral :  मध्यप्रदेश के दातिया जिले से एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान एक बुजुर्ग अपनी पेंशन संबंधी समस्या लेकर पहुंचे थे। जैसे ही उनकी बारी आई, वे सामने बैठे जिला कलेक्टर स्वपनिल वानखेड़े से बात करने लगे।

लेकिन बुजुर्ग को इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि उनके सामने खड़ा साधारण स्वेटर पहने युवक ही कलेक्टर है। वे बार-बार कहने लगे- “मुझे अंदर ले चलिए, मैं कलेक्टर साहब से मिलना चाहता हूं।” उनकी इस मासूमियत को देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह सके।

कलेक्टर और बुजुर्ग के बीच हुई दिलचस्प बातचीत

कलेक्टर स्वपनिल वानखेड़े ने प्यार से उन्हें समझाया कि वे ही कलेक्टर हैं और उनकी समस्या यहीं निपटा दी जाएगी। लेकिन बुजुर्ग फिर भी मुस्कुराते हुए बोले- “नहीं… मुझे तो कलेक्टर साहब से ही मिलना है।” इस सहज और सच्ची प्रतिक्रिया ने पूरे जनसुनवाई कक्ष का माहौल हल्का और खूबसूरत बना दिया।

कलेक्टर वानखेड़े ने खुद इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा- “प्रशासन की असली पहचान आदेशों में नहीं, बल्कि ऐसे मानवीय संवादों में होती है।” वीडियो में वे एक साधारण हाफ स्वेटर में लोगों की समस्याएं सुनते नजर आते हैं, जिससे किसी नए व्यक्ति को यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाए कि वे जिला कलेक्टर जैसे बड़े अधिकारी हैं।

लोगों ने वीडियो पर किया रिएक्ट

स्वपनिल वानखेड़े 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अपने सरल स्वभाव, सौम्यता और लोगों से सहजता से बात करने की आदत की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी बेहद दिलचस्प रही। कई यूजर्स ने लिखा कि कलेक्टर की सादगी को देखकर बुजुर्ग को सच में लगा होगा कि वे कोई कर्मचारी हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा- “आजकल तो सरकारी दफ्तर का चपरासी भी रौब में रहता है, ऐसे में इतने बड़े अधिकारी का इतना विनम्र होना सच में बड़ी बात है।” कुल मिलाकर, यह वीडियो प्रशासन और जनता के बीच मानवीय भावनाओं का खूबसूरत उदाहरण बन गया है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z