रूठी मां को मनाने में जुटे पापा, साथ बैठकर रोटी बनाती नन्ही बेटी; वीडियो वायरल

Father Daughter Viral Video रूठी पत्नी को मनाने के लिए खाना बना रहे पति के साथ रोटी बनाती नन्ही बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
A heartwarming video of a father cooking to pacify his upset wife while his little daughter adorably helps by making rotis is winning hearts on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Cute Baby Making Roti : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग मुस्कुराए बिना नहीं रह पा रहे। घरों में छोटी-मोटी नाराजगी होना आम बात है- कभी पति रूठ जाता है, तो कभी पत्नी नाराज हो जाती है। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पत्नी के रूठने पर पति खुद रसोई में खाना बनाने लगता है।

इसी दौरान उसकी छोटी-सी बेटी भी किचन में आ जाती है और पापा का हाथ बंटाने लगती है। इस नन्ही बच्ची का मासूम अंदाज़ सबका दिल पिघला रहा है और लोग वीडियो को “सबसे क्यूट” बताते नहीं थक रहे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इंस्टाग्राम पर @littlesunshineaayra नाम के अकाउंट से साझा किए गए इस वीडियो में पिता गैस पर सब्जी बनाते दिखाई देता है। वहीं दूसरी ओर उसकी नन्ही बेटी आटे की परात लेकर रोटी बनाने की कोशिश करती है। बच्ची अपने नाजुक हाथों से आटे को गोल करने की कोशिश करती है, फिर थोड़ा-थोड़ा आटा और लेकर उसे आकार देने का प्रयास करती है।

उसकी मासूम मेहनत और seriousness देखकर सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह मोहित हो गए हैं। कई लोग कह रहे हैं कि इतनी छोटी उम्र में रोटी बनाने का यह प्रयास बेहद प्यारा और सीखने जैसा है। यही वजह है कि वीडियो पर अब तक लाखों व्यूज़ और हजारों लाइक्स आ चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएँ भी बेहद दिलचस्प हैं। कई यूजर्स बच्ची की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- “हे भगवान, यह बच्ची कितनी परफेक्ट रोटी बना रही है।” एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा- “क्या-क्या करना पड़ता है आरू को।” किसी ने मजे से कहा- “कलेशी मम्मा वीडियो रिकॉर्ड कर रही होंगी।”

वहीं एक यूजर ने तो हंसते हुए मजेदार कमेंट कर दिया- “यह लड़की तो मुझे चाहिए मेरे बेटे के लिए!” कुल मिलाकर, इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक मीठा-सा माहौल बना दिया है, जहां लोग परिवार की छोटी-छोटी खुशियों और बच्चों की मासूमियत की तारीफ कर रहे हैं।