Child Throws iPhone : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जमकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक बच्चे की मासूम हरकत ने लाखों लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। वीडियो में एक महिला अपने बेटे के साथ झील में बोटिंग का आनंद लेती नजर आती है।
महिला लाइफ जैकेट पहनकर आराम से बैठी है और कैमरे के सामने मुस्कुराती दिखाई देती है, जबकि उसका छोटा बेटा कुछ नाराज और उदास नजर आता है। मां उसे मनाने की कोशिश करती है, लेकिन आगे जो होता है, उसकी उसने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अपने बेटे को शांत कराने के लिए अपना iPhone थमा देती है। जैसे ही फोन बच्चे के हाथ में आता है, वह बिना किसी हिचकिचाहट के उसे सीधे झील में फेंक देता है। फोन पानी में गिरते ही महिला के चेहरे की मुस्कान गायब हो जाती है और उसके एक्सप्रेशन पलभर में बदल जाते हैं।
यही पल सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है। वीडियो को स्लो मोशन में भी दिखाया गया है, जिसमें मां और बेटे दोनों के चेहरे के भाव साफ नजर आते हैं। जहां मां अपने फोन को डूबते हुए देखकर हैरान रह जाती है, वहीं बच्चा अपनी हरकत से खुश दिखाई देता है।
ये खबर भी पढ़ें : केशव प्रसाद की PC के बाद काजू-बादाम की प्लेटों पर टूटे भाजपा कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि बच्चे ने अपनी मां को सबक सिखाया क्योंकि उसने खुद लाइफ जैकेट नहीं पहनाई थी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि "बाय-बाय iPhone, मां का चेहरा देखने लायक था।"
कई लोगों ने बच्चे की मासूमियत पर हंसी जताई, जबकि कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि बोटिंग के दौरान बच्चे को भी लाइफ जैकेट पहनाना जरूरी है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।