वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

हाईवे पर खौफनाक हादसा! पिकअप में रखे LPG सिलेंडर एक के बाद एक बम की तरह फटे, वीडियो देख सहमे लोग

Gas Cylinder Explosion : छत्तीसगढ़ के महासमुंद से सामने आए वायरल वीडियो में हाईवे पर खड़ी पिकअप में रखे LPG सिलेंडर एक के बाद एक विस्फोट करते नजर आए। वीडियो ने लोगों को दहला दिया।

हितेश तिवारी

LPG Cylinder Blast Video : क्या आपने कभी एलपीजी सिलेंडर को फटते हुए देखा है? अगर नहीं, तो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो आपको अंदर तक झकझोर सकता है। यह भयावह दृश्य छत्तीसगढ़ से सामने आया है, जहां गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई और देखते ही देखते उसमें रखे एलपीजी सिलेंडर एक-एक कर बम की तरह फटने लगे।

हाईवे पर पिकअप गाड़ी में रखे LPG सिलेंडर फटे

दरअसल, वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाईवे पर पिकअप गाड़ी खड़ी है, जिसमें आग तेजी से फैल रही है। कुछ ही सेकंड में गाड़ी में रखे सिलेंडर धूं-धूं कर जलने लगते हैं और फिर जोरदार धमाके के साथ फट जाते हैं। हर विस्फोट के साथ आग का विशाल गुबार आसमान की ओर उठता है और पूरे इलाके में धुएं का घना बादल छा जाता है। वीडियो देखकर ऐसा लगता है मानो सिलेंडर नहीं, बल्कि विस्फोटक बम फट रहे हों।

यह मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-53 पर छुईपाली के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप गाड़ी में बड़ी संख्या में LPG सिलेंडर लोड थे, तभी किसी कारणवश उसमें आग लग गई। आग लगते ही सिलेंडर गर्म होने लगे और फिर एक के बाद एक विस्फोट होने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डरावना और चेतावनी देने वाला हादसा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

इस खौफनाक वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स भी हैरान और डरे हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भगवान सबकी रक्षा करे।” वहीं दूसरे ने सवाल किया, “उम्मीद है किसी की जान नहीं गई होगी।” कई लोग इसे बेहद डरावना और चेतावनी देने वाला हादसा बता रहे हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट