-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- Tamil Nadu Coimbatore Elephant Enters House Garden Night Viral Video
रात में घर के बगीचे में पहुंचा हाथी, पौधे खाकर दीवार फांदकर लौट गया जंगल; वीडियो वायरल
- Written By: हितेश तिवारी
Elephant Enters In House : तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रात के समय एक हाथी रिहायशी इलाके में घुस आया। घर के बगीचे में पौधे खाने के बाद वह आराम से दीवार फांदकर जंगल लौट गया, जिसका वीडियो अब वायरल है।

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Coimbatore Elephant Video : सोचिए, आप रात में चैन की नींद सो रहे हों और अचानक पता चले कि आपके घर के बगीचे में एक हाथी आराम से पार्टी कर रहा है। कुछ ऐसा ही नजारा तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में देखने को मिला, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर हो रही है।
यह घटना 4 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब एक जंगली हाथी खाने की तलाश में रिहायशी इलाके में घुस आया। मामला कोयंबटूर के मदुक्करई इलाके का है, जहां हाथी ने बिना किसी डर के एक घर में एंट्री कर ली।
तमिलनाडू में हाथी ने लांघी दीवार pic.twitter.com/OWk2kiXTgh — Ritesh Mahasay (@MahasayRit11254) January 12, 2026
खर में घुसकर हाथी ने खाए केले और नारियल के पत्ते
रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी घर की ऊंची कंपाउंड वॉल को आसानी से पार कर अंदर पहुंचा और बगीचे में लगे केले के पेड़ और नारियल के पेड़ की पत्तियां खाने लगा। इस दौरान हाथी बिल्कुल शांत नजर आया और किसी तरह का नुकसान या तोड़फोड़ नहीं की। घर की मालकिन सिंधु ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि हाथी कितनी सहजता से बगीचे में घूम रहा है और खाना खाने के बाद आराम से दीवार फांदकर बाहर निकल जाता है। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क नहीं, मजबूरी का सफर: 1.2 किमी पैदल चलकर अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
ये खबर भी पढ़ें : ट्रेन छूटी तो यात्री ने हाथ से रोकने का किया इशारा, गार्ड ने दिखाई दरियादिली, ट्रैन रुकवाकर की मदद
किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह हाथी मदुक्करई फॉरेस्ट रेंज के रिजर्व फॉरेस्ट से निकलकर गांधी नगर इलाके तक पहुंचा था। यह रिहायशी इलाका जंगल से महज 20 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिसके चलते हाथियों का यहां आना-जाना आम बात है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय बाद हाथी खुद ही जंगल की ओर लौट गया और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
हालांकि, घटना के बाद वन विभाग ने रात की पेट्रोलिंग टीमों को और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इंसानों और जंगली हाथियों का आमना-सामना न हो। यह घटना एक बार फिर इंसानी बस्तियों और जंगलों के बीच बढ़ते टकराव की ओर इशारा करती है।
Tamil nadu coimbatore elephant enters house garden night viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुजफ्फरपुर से ब्रिटिश कैबिनेट तक… कौन हैं कनिष्क नारायण, जिनकी दुनिया भर में हो रही चर्चा?
Jul 27, 2026 | 11:45 AMडेढ़ साल पहले हुआ अंतिम संस्कार, फिर अचानक लौट आए कमल सिंह; अज्ञात शव ने पुलिस पर खड़े किए सवाल
Jul 27, 2026 | 11:40 AMस्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
Jul 27, 2026 | 11:37 AMLaughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात
Jul 27, 2026 | 11:31 AMबालासाहेब से कितने अलग हैं उद्धव ठाकरे? कैसे बदली शिवसेना की राजनीति, रिमोट कंट्रोल से MVA सरकार तक की कहानी
Jul 27, 2026 | 11:30 AM‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AMसिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में भारी लापरवाही: नासिक में खुदी सड़कों ने ली 3 लोगों की जान
Jul 27, 2026 | 11:27 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













