वीडियो स्क्रीन ग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
वायरल

मौत बनकर आई CAR, सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, रोंगटे खड़े करने वाला VIDEO

Road Accident Video: कर्नाटक के हासन में से एक दिल रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को रौंद दिया। जिसका CCTV वीडियो वायरल है।

अभिषेक सिंह

Road Accident Video:  कर्नाटक के हासन जिले में शनिवार की रात एक दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को रौंद दिया। यह पूरा हादसा पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। जब एक Kia कार के ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे पैदल चल रहे लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे में नूर बख्श, अभिज, नसीर और तबरेज़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत हसन के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है।

सामने आया हादसे का CCTV वीडियो

सोशल मीडिया पर इस एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग सड़क के किनारे खड़े हैं। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार आती है और उन्हें टक्कर मार देती है। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है।

उछलकर दूर जा गिरे लोग

वीडियो में यह भी दिख रहा है कि टक्कर लगने से कुछ लोग हवा में उछलकर दूर जा गिरते हैं। वहीं, कुछ लोग कार के नीचे कुचल जाते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था।

स्थानीय लोगों में दिखा आक्रोश

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोग इस घटना से बहुत गुस्से में हैं। वे प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कार ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था. इसी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ड्राइवर ने शराब पी थी या नहीं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में अक्सर तेज रफ्तार गाड़ियां चलती हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और ट्रैफिक नियमों का पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो ऐसे हादसे बार-बार होते रहेंगे। साथ ही, वे सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी