वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेटी को स्कूल छोड़ते ही पिता की गेट पर गिरकर हुई मौत; CCTV वीडियो देख नम हुईं आंखें

Father Dies At School Gate यूपी के बुलंदशहर में तीन साल की बेटी को स्कूल छोड़कर लौटे पिता की स्कूल गेट पर ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

हितेश तिवारी

Sudden Death CCTV Viral : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। स्याना कोतवाली मार्ग पर शनिवार सुबह एक पिता अपनी तीन साल की मासूम बेटी को स्कूल छोड़ने पहुंचा था, लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह पल पिता-बेटी की आखिरी मुलाकात साबित होगा।

बेटी को सुरक्षित स्कूल के अंदर छोड़ने के कुछ ही सेकेंड बाद स्कूल गेट पर ही पिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पूरी घटना स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना का दर्दनाक वीडियो आया सामने

मृतक की पहचान तारिक नगर निवासी 40 वर्षीय तारिक मेवाती के रूप में हुई है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि तारिक ई-रिक्शा से उतरकर अपनी बेटी का हाथ पकड़ते हैं, उसका स्कूल बैग संभालते हैं और उसे स्कूल के गेट के अंदर छोड़ते हैं।

बेटी के अंदर जाते ही तारिक वापस मुड़ते हैं, लेकिन कुछ कदम चलते ही अचानक जमीन पर गिर पड़ते हैं। स्कूल गेट पर उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में तारिक को पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

वीडियो देखकर लोग हुए भावुक

अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर बताई और तुरंत हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही तारिक ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वीडियो देखकर लोग भावुक हो रहे हैं और कह रहे हैं कि मासूम बच्ची को क्या पता था कि स्कूल जाते वक्त वह अपने पिता को आखिरी बार देख रही है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे