वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी से दो घंटे पहले दुल्हन ने की एक्स से मुलाकात, यूजर्स बोले- दूल्हे के लिए बुरा लगा; वीडियो वायरल

Bride Meets Ex शादी से ठीक दो घंटे पहले दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हितेश तिवारी

Viral Wedding Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला दुल्हन के लिबास में शादी से ठीक दो घंटे पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने जाती नजर आती है। यह वीडियो एक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है और इसे अब तक करोड़ों बार देखा जा चुका है।

वीडियो देखकर ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स का एक ही रिएक्शन है कि होने वाले पति के लिए दुख हो रहा है। वीडियो की कहानी इस सोच पर टिकी है कि पहला प्यार भुलाना आसान नहीं होता और शादी जैसे बड़े फैसले से पहले भावनाएं इंसान को कमजोर कर सकती हैं।

वीडियो को 31.8 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा

वीडियो की शुरुआत में दुल्हन अपने दोस्त के साथ कार में बैठी होती है। वह फोन पर अपने एक्स से बात करते हुए मिलने की जगह बताती है। दोस्त कैमरे पर कहता है कि दुल्हन के फेरे शुरू होने में अब सिर्फ दो घंटे बचे हैं और वह आखिरी बार अपने पुराने प्यार से मिलने आई है।

वीडियो में यह भी दावा किया जाता है कि लड़की परिवार के दबाव में शादी कर रही है। इसके बाद दुल्हन कार से उतरती है, अपने एक्स से बात करती है, उसे गले लगाती है और भावुक होकर वापस कार में आकर बैठ जाती है। कुछ ही पलों में वह एक प्रेमिका से फिर दुल्हन बन जाती है, जो शादी के मंडप की ओर लौट रही होती है।

लोगों ने दुल्हन की वफादारी पर सवाल उठाए

इस वीडियो को 13 दिसंबर को @chalte_phirte098 नाम के इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया था। अब तक इसे 31.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स ने इस पर कमेंट किए हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर इतना ही प्यार था तो शादी किसी और से क्यों की जा रही है।

कुछ लोगों ने दूल्हे के भविष्य और शादी के बाद दुल्हन की वफादारी पर सवाल उठाए। वहीं कई यूजर्स ने इसे पूरी तरह स्क्रिप्टेड वीडियो बताया और कहा कि यह सिर्फ व्यूज के लिए बनाया गया कंटेंट है। कुल मिलाकर यह वीडियो प्यार, मजबूरी और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ चुका है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट