वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

‘यार माफिया’ गाने पर दुल्हन का धमाकेदार डांस, मूव्स देख दूल्हा और ससुराल वाले रह गए हैरान

Bride Dance Viral Video शादी में ‘यार माफिया’ गाने पर दुल्हन का जबरदस्त डांस वायरल, मूव्स देख दूल्हा और ससुराल वाले रह गए हैरान।

हितेश तिवारी

Wedding Viral Video : शादी का माहौल आमतौर पर रस्मों, परंपराओं और भावुक पलों से भरा होता है, लेकिन अब शादियों में एक नया ट्रेंड तेजी से उभर रहा है, जहां दुल्हनें भी अपने अंदाज से पूरी महफिल लूट लेती हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें कभी दूल्हा अपने डांस से छा जाता है तो कभी दुल्हन अपने जबरदस्त मूव्स से सबका ध्यान खींच लेती है।

इसी कड़ी में इन दिनों एक शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने डांस फ्लोर पर ऐसा परफॉर्म किया कि वहां मौजूद हर कोई बस उसे देखता ही रह गया। वीडियो का लिंक...

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।(सोर्स - सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पारंपरिक लाल जोड़े और भारी गहनों में सजी हुई है। चारों तरफ शादी की रोशनी, बैंड-बाजा और बारातियों की भीड़ मौजूद है। इसी बीच डीजे पर मशहूर गाना ‘यार माफिया’ बजता है और दुल्हन पूरे कॉन्फिडेंस के साथ डांस फ्लोर पर उतर आती है।

दुल्हन के चेहरे के एक्सप्रेशन, हाथों की अदाएं और स्टेप्स इतने दमदार हैं कि कुछ ही सेकंड में सारी नजरें उसी पर टिक जाती हैं। वह बिना किसी झिझक के अपने दूल्हे के सामने डांस करती है, कभी आंखों से एक्सप्रेशन देती है तो कभी गाने के बोलों पर परफेक्ट मूव्स दिखाती है।

यूजर ने लिखा- ये दुल्हन तो माफिया है भाई

दुल्हन का यह अंदाज देखकर दूल्हा भी पास में खड़ा मुस्कुराता नजर आता है। आसपास खड़े रिश्तेदार और बाराती पहले तो हैरान होते हैं, फिर तालियों और हंसी के साथ दुल्हन का हौसला बढ़ाने लगते हैं। वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट __mahi_b_72 से शेयर किया गया है, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये दुल्हन तो माफिया है भाई।” वहीं दूसरे ने कहा, “ससुराल वालों की फील्डिंग सेट है।” कुल मिलाकर दुल्हन का यह डांस लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट