वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

पब्लिक तालियां बजाती रही… सपेरा मर गया! 10 हजार की शर्त के चक्कर में कैमरे में कैद हुई Live मौत

Forced Snake Bite एक यूट्यूबर द्वारा जबरन कोबरा से कटवाने के आरोप में सिकंदर की मौत हुई, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।

हितेश तिवारी

Cobra Bite Case : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मृतक सिकंदरनाथ के परिवार का आरोप है कि एक यूट्यूबर और खुद को 'सांप रेस्क्यूबर' बताने वाला मोहित कुमार, अपने साथियों के साथ मिलकर सिकंदर को जबरन कोबरा से कटवाता रहा। ग्रामीणों ने बार-बार उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने किसी की नहीं सुनी।

आरोप है कि न तो समय पर इलाज कराया गया और न ही सही समय पर मदद मिली। हालत बिगड़ने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी और रास्ते में उसकी मौत हो गई।

कोबरा से कटवाकर, गाड़ी में घुमाया

परिजनों द्वारा दिए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि मोहित सिकंदरनाथ को उकसा रहा है। वह हाथ में पकड़े कोबरा को सिकंदर की ओर बढ़ाता है और कहता है- “अगर सपेरा हो, तो कटवाकर अपनी दवा से इलाज करके दिखाओ।” जब सिकंदर ने मना किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया और छोटे भाई करण के साथ मारपीट की।

परिवार का दावा है कि दोनों भाइयों को घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया और कोबरा से कटवाने का वीडियो भी बनाया गया। बाद में आरोपियों ने सिकंदर को अपनी गाड़ी में घुमाया, जिससे जहर तेजी से पूरे शरीर में फैल गया। एक वीडियो में आरोपियों द्वारा उसके हाथ से बंधा कपड़ा भी खुलवाते देखा जा सकता है।

पुलिस ने कठोर कार्रवाई का दिया अश्वासन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मौत का कारण सांप का जहर ही था। घटना के 25 दिन बाद भी आरोपी फरार हैं, जिससे परिवार में डर और गुस्सा दोनों है। मृतक की गर्भवती पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार का कहना है कि पुलिस शुरू में मामला दर्ज करने में टालमटोल करती रही और केवल एसपी ऑफिस पहुंचने के बाद केस दर्ज किया गया।

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 10 नवंबर की घटना में मोहित ने 10 हजार रुपये की शर्त लगाई थी और उसी दबाव में सिकंदर को कटवाया गया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज और गवाही के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी और कठोर कार्रवाई होगी।

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट, नंबर और टाइमिंग

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री