वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। 
वायरल

बंदरों के आतंक से परेशान किसानों ने निकाला अनोखा जुगाड़, भालू की ड्रेस पहनकर बचा रहे फसलें

Monkey Menace Bear Costume बिजनौर में बंदरों के आतंक से परेशान किसानों ने पैसे जुटाकर भालू की ड्रेस बनवाई, जिसे पहनकर वे फसलें बचा रहे हैं और बंदर भाग जाते हैं।

हितेश तिवारी

Farmer Innovation : बिजनौर के कई इलाकों में किसान पिछले कई महीनों से बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान थे। खेतों में जैसे ही फसलें पकने लगतीं, बंदरों के झुंड धावा बोल देते और बड़ी मात्रा में फसलें बर्बाद कर जाते। किसानों की मेहनत पर पानी फिरने लगा था और कई परिवारों की आर्थिक स्थिति तक बिगड़ने लगी थी।

बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं मिल पा रहा था। ऐसे में किसानों ने खुद ही मिलकर एक तरीका खोजने का फैसला किया। यह तरीका न सिर्फ अनोखा है बल्कि बेहद कारगर भी साबित हो रहा है।

किसानों का यह तरीका प्रभावी साबित हुआ

किसानों ने आपस में बैठकर विचार-विमर्श किया और सभी ने मिलकर थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा किया। जमा हुई राशि से उन्होंने एक बेहद डरावनी और आकार में बड़ी भालू की ड्रेस तैयार करवाई। खास बात यह है कि यह ड्रेस इतनी असली दिखती है कि दूर से देखने पर किसी को भी यह भ्रम हो सकता है कि खेतों में कोई असली भालू घूम रहा है।

किसान अब बारी-बारी से इस ड्रेस को पहनकर खेतों के आसपास गश्त लगाते हैं। जैसे ही बंदर इस ड्रेस को देखते हैं, वे तुरंत डरकर भाग जाते हैं और दोबारा खेतों के पास आने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। किसानों के अनुसार, यह तरीका किसी भी अन्य उपाय की तुलना में ज्यादा प्रभावी साबित हुआ है।

सोशल मीडिया पर इस जुगाड़ की खूब चर्चा

स्थानीय किसानों का कहना है कि भालू की यह ड्रेस उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पहले बंदरों के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब फसलें सुरक्षित हैं। “जब से हम भालू वाली ड्रेस पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, बंदर इधर आने की भी कोशिश नहीं करते।

हमारी फसलें अब सुरक्षित हैं और हमें काफी राहत मिली है,” एक किसान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा। सोशल मीडिया पर भी इस जुगाड़ की खूब चर्चा हो रही है और लोग किसानों की इस अनोखी सोच की सराहना कर रहे हैं। यह तरीका दिखाता है कि जरूरत पड़ने पर देसी जुगाड़ भी बड़े-बड़े संकटों का हल बन सकते हैं।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत