वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

चलती ट्रेन की छत पर बैठे यात्री, दरवाजों से लटके लोग; बिहार में भीषण भीड़ का वीडियो वायरल

Overcrowding Train : बिहार के पटना-गया रूट पर चलती ट्रेन में यात्रियों की भारी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कई यात्री दरवाजों से लटके और कुछ ट्रेन की छत पर बैठे दिखाई दिए।

हितेश तिवारी

Bihar Train Viral Video : बिहार में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पटना-गया रूट पर चल रही एक ट्रेन में इतनी ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही है कि कई यात्री कोच के अंदर जगह नहीं मिलने पर बाहर खड़े होकर सफर करते नजर आए।

ट्रेन जैसे ही स्टेशन से धीरे-धीरे आगे बढ़ी, भीड़ की गंभीर स्थिति साफ दिखाई देने लगी। कुछ यात्री फुटबोर्ड पर खड़े थे, जबकि कई लोग ट्रेन के दरवाजों से बाहर लटके हुए थे। कुछ यात्री दो कोच के बीच मौजूद बेहद संकरी जगह में भी खड़े दिखाई दिए। सबसे खतरनाक स्थिति तब नजर आई जब कुछ लोग चलती ट्रेन के डिब्बों की छत पर बैठे हुए दिखे। वीडियो ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

बिहार में चलती ट्रेन की छत पर बैठे यात्री

सोशल मीडिया पर एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो में यात्रियों को चलती ट्रेन के साथ बेहद जोखिम भरे तरीके से सफर करते देखा जा सकता है। ट्रेन की अचानक गति बढ़ने, झटका लगने या पैर फिसलने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने कहा कि यह सिर्फ भीड़ का मामला नहीं है, बल्कि उन यात्रियों की मजबूरी को भी दिखाता है जो रोजाना काम के लिए लंबी दूरी तय करते हैं।

दिहाड़ी मजदूरों और कम आय वाले लोगों के लिए कई बार ट्रेन छोड़कर अगली ट्रेन का इंतजार करना आसान विकल्प नहीं होता। ऐसे में उन्हें भीड़ के बावजूद उसी ट्रेन में सफर करना पड़ता है। हालांकि, चलती ट्रेन की छत, दरवाजे या कोच के बीच खड़े होकर यात्रा करना बेहद खतरनाक है।

रेलवे प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया

वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने भी मामले का संज्ञान लिया। रेलवे सेवा की ओर से एक्स पर बताया गया कि मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दी गई है और भीड़ की स्थिति को देखा जाएगा। इसके बाद दानापुर मंडल के DRM ने भी मामले को संज्ञान में लेने की जानकारी दी। हालांकि, रेलवे की प्रतिक्रिया के बाद भी सोशल मीडिया पर बहस जारी रही।

कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब ट्रेन के अंदर खड़े होने तक की जगह नहीं होती, तो यात्रियों से सुरक्षित यात्रा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। वहीं, कुछ यूजर्स ने यात्रियों से भी अपील की कि जान जोखिम में डालकर ट्रेन की छत या दरवाजे पर सफर न करें। वायरल वीडियो ने एक बार फिर ट्रेनों में बढ़ती भीड़, यात्री सुरक्षा और पर्याप्त परिवहन व्यवस्था को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ