राष्ट्रपिता को राष्ट्रपति...हार्दिक अभिनंदन को चंदन, भाषण के बीच फिसली सम्राट के मंत्री की जुबान; देखें VIDEO

Shreyasi Singh Viral Video: बिहार सरकार में खेल और उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि भाषण के बीच किस तरह उनकी जुबान फिसल जाती है।
shreyasi singh independence day viral speech video
कार्यक्रम को संबोधित करती हुईं श्रेयसी सिंह(स्क्रीनग्रैब/X)
Updated on

Shreyasi Singh Independence Day Viral Speech: 15 अगस्त को देश के अलग-अलग हिस्सों में काफी धूम-धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम से कुछ ऐसे वीडियो सामने आए, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इसी कड़ी में बिहार सरकार में खेल मंत्री और सीतामढ़ी जिले की प्रभारी श्रेयसी सिंह डुमरा स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित ध्वाजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची थी।

इस दौरान जब वहां मौजूद लोगों को वह संबोधित कर रही थीं, तब उनकी जुबान फिसल गई। अपने भाषण के बीच उन्होंने कई बड़ी गलतियां की। बीजेपी नेत्री महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण का नाम भी ठीक से नहीं ले सकीं।

राष्ट्रपिता को 'राष्ट्रपति' बोल गईं श्रेयसी सिंह

सीतामढ़ी में ध्वाजारोहण के बाद उनका संबोधन शुरू हुआ। इस दौरान श्रेयसी सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाद वाले महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इसी दौरान महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनसे एक शब्द चूक हो गई। उन्होंने राष्ट्रपिता की जगह 'राष्ट्रपति' कह दिया। इसके अलावा उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में हार्दिक अभिनंदन के बाद 'चंदन' शब्द का इस्तेमाल किया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

shreyasi singh independence day viral speech video
बिहार: लखीसराय के बाद कटिहार में बड़ा हादसा, कमला नदी में डूबे 7 बच्चे, तीन की मौत, इलाके में हड़कंप

जयप्रकाश नारायण को जन प्रकाश नारायण

वहीं अपने संबोधन के अगले चरण में श्रेयसी सिंह ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण का नाम लेने में भी चूक कर गईं। मंत्री ने उन्हें 'लोकनायक जनप्रकाश' कर दिया। गौरतलब है कि जयप्रकाश नारायण भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और बाद में लोकतांत्रिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रमुख नेताओं में से एक रहे हैं। पूरे देशभर में उन्हें लोकनायक के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम का वीडियो अब काफी चर्चाओं में है।

shreyasi singh independence day viral speech video
Ashok Dham Stampede: अशोकधाम भगदड़ में 7 महिलाओं की मौत, CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान

कौन हैं श्रेयसी सिंह?

34 वर्षीय श्रेयसी सिंह भारतीय शूटिंग की प्रमुख खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। साल 2020 में वह पहली बार बीजेपी के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरीं और जीत हासिल की। इसके बाद 2025 में हुए विधानसभा चुनावों में भी उन्होंने बड़े अंतर से चुनाव जीता। फिलहाल वह सम्राट चौधरी की नेतृत्व वाली सरकार में खेल एवं उद्योग मंत्री हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com