वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

बेंगलुरु ऑटो ड्राइवर का छोटा-सा नोट बना बड़ी मिसाल, महिला यात्री ने कहा- ‘सच में सेफ फील हुआ’

Auto Driver Note बेंगलुरु से वायरल हुए एक वीडियो में आधी रात सफर कर रही महिला यात्री को ऑटो ड्राइवर के एक छोटे-से नोट ने सुरक्षा और भरोसे का एहसास कराया।

हितेश तिवारी

Bengaluru Auto Driver : डिजिटल दौर में जहां अक्सर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठते रहते हैं, वहीं बेंगलुरु से सामने आया एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। इस वायरल वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर की छोटी-सी पहल ने महिला यात्री को न सिर्फ सुकून दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी उसकी खूब तारीफ हो रही है।

वीडियो आधी रात का बताया जा रहा है, जिसे ऑटो में सफर कर रही एक लड़की ने रिकॉर्ड कर शेयर किया है। लड़की का कहना है कि ड्राइवर की तरफ से लगाए गए एक नोट को पढ़ने के बाद वह सच में खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे इंसानियत और जिम्मेदारी की मिसाल बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में ऑटो ड्राइवर का चेहरा नहीं दिखता, बल्कि कैमरा उसकी पीठ और सीट के पीछे लगे एक नोट पर फोकस करता है। इस नोट में ड्राइवर ने महिला यात्रियों को भरोसा दिलाने के लिए लिखा है, “मैं भी पिता/भाई हूं, आपकी सुरक्षा जरूरी है। आराम से बैठिए।” यह साधारण लेकिन भावनात्मक लाइन महिला यात्रियों के लिए बड़ी राहत का संदेश देती है।

वीडियो शेयर करने वाली लड़की ने कहा कि देर रात सफर करते समय अक्सर डर लगता है, लेकिन इस नोट को पढ़कर उसे लगा कि ड्राइवर उसकी सुरक्षा को लेकर सच में संवेदनशील है। वीडियो में पैसेंजर का चेहरा नजर नहीं आता, लेकिन उसकी आवाज और शब्द साफ बताते हैं कि यह छोटा-सा प्रयास उसके लिए कितना मायने रखता है।

लोगों ने ड्राइवर की मजकर तारीफ की

यह वीडियो ‘littlebengalurustories’ नाम के सोशल मीडिया पेज से शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने ऑटो ड्राइवर और बेंगलुरु शहर दोनों की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने कमेंट किया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे छोटे कदम बहुत बड़ा असर डालते हैं। एक यूजर ने लिखा, “यही वह व्यवहार है जिसकी हमें जरूरत है।”

वहीं दूसरे ने कहा कि अगर हर ड्राइवर ऐसा सोचने लगे, तो महिलाओं का सफर काफी सुरक्षित हो सकता है। कुल मिलाकर यह वीडियो यह साबित करता है कि भरोसा और सुरक्षा सिर्फ बड़े इंतजामों से नहीं, बल्कि इंसानियत और संवेदनशील सोच से भी दी जा सकती है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z