वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

ऑटो ड्राइवर का कमाल का साइड बिजनेस, बैक सीट पर लगाई ज्वेलरी शॉप; वीडियो वायरल

Jewellery Shop in Auto : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर ने बैक सीट पर ज्वेलरी रखकर ऐसा साइड बिजनेस शुरू किया, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

हितेश तिवारी

Auto Driver Business Idea : आमतौर पर ऑटो रिक्शा को सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का साधन माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर ने अपने ऑटो को साइड बिजनेस का जरिया बना लिया है।

ट्रैफिक जाम के दौरान जब लोग ऑटो में बैठे-बैठे समय काटते हैं, उसी वक्त यह ड्राइवर उन्हें ज्वेलरी के शानदार सैंपल दिखाकर कस्टमर बना रहा है। यह सिर्फ एक आइडिया नहीं, बल्कि जमीन पर उतरा हुआ ऐसा बिजनेस मॉडल है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है।

ऑटो के अंदर ज्वेलरी शॉप

वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक ऑटो से दूसरे ऑटो का वीडियो बनाया जा रहा है। कैमरा जूम होते ही सामने वाले ऑटो की बैक सीट दिखाई देती है, जहां करीने से रखे गए ढेर सारे झुमके नजर आते हैं।

यानी ऑटो की पिछली सीट किसी मिनी ज्वेलरी शॉप से कम नहीं है। खास बात यह है कि ट्रैफिक में फंसे लोग आसानी से इन ज्वेलरी आइटम्स को देख सकते हैं और पसंद आने पर तुरंत खरीद भी सकते हैं। इस तरह ऑटो ड्राइवर बिना किसी दुकान के, बिना किराए के अपना छोटा बिजनेस चला रहा है।

धांसू साइड बिजनेस आइडिया

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोग इसे ‘गुड बिजनेस’ और ‘धांसू साइड बिजनेस आइडिया’ बता रहे हैं। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह साइड नहीं बल्कि ‘बैक बिजनेस’ है।

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह बहुत ही स्मार्ट तरीका है, क्योंकि ऑटो में बैठने वालों में महिलाएं भी होती हैं और ज्वेलरी देखकर उनका ध्यान तुरंत जाता है। कुछ लोगों का मानना है कि यह वीडियो उन लोगों के लिए प्रेरणा है, जो कम संसाधनों में कुछ नया शुरू करना चाहते हैं। यह दिखाता है कि अगर सोच अलग हो, तो रोजमर्रा के काम के साथ भी कमाई के नए रास्ते निकाले जा सकते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान