केरल में बाइक शोरूम का कांच तोड़कर घुसा जंगली भैंसा, मचाई तबाही; वीडियो हुआ वायरल

Buffalo Brake Showroom : केरल के कन्नूर में एक जंगली भैंसा बाइक शोरूम का कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
A wild buffalo smashed through a glass door and entered a bike showroom in Kerala’s Kannur, and the CCTV video has gone viral.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kerala Viral Video : हम अक्सर एक्शन फिल्मों में हीरो या विलेन को कांच तोड़कर एंट्री लेते हुए देखते हैं, लेकिन जब ऐसा नजारा हकीकत में किसी जंगली जानवर की वजह से सामने आ जाए, तो डर लगना स्वाभाविक है।

केरल के कन्नूर जिले से ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विशालकाय जंगली भैंसा बाइक शोरूम का शीशे वाला दरवाजा तोड़ते हुए अंदर घुस गया। यह पूरी घटना शोरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं।

शीशा तोड़कर शोरूम में घुसा जंगली भैंसा

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है, जब कुथुपरंबा जिले के पुरक्कल इलाके में स्थित बाइक शोरूम में सन्नाटा पसरा हुआ था। तभी अचानक तेज रफ्तार में आया जंगली भैंसा सीधे शोरूम के टफन ग्लास दरवाजे से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कांच का दरवाजा कागज की तरह टूटकर जमीन पर बिखर गया।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि अंदर घुसते ही भैंसा चिकने फर्श पर फिसल जाता है और दीवार से जा टकराता है। इस दौरान शोरूम में खड़ी नई मोटरसाइकिलें भी उसकी चपेट में आ जाती हैं और कई बाइक गिर जाती हैं।

लोगों ने कहा- ये फिल्मी सीन से कम नहीं

गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय शोरूम में कोई ग्राहक मौजूद नहीं था और कर्मचारी भी पीछे के रास्ते से बाहर निकल गए। रिपोर्ट के मुताबिक, यह जंगली भैंसा कन्नवम जंगल से अपने झुंड से भटककर रिहायशी इलाके में आ गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

वीडियो को X पर @samakalikam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में बताया गया कि घबराया हुआ जंगली भैंसा शोरूम में घुस गया और उसने शीशा व फर्नीचर तोड़ दिया। सोशल मीडिया पर लोग इसे किसी फिल्मी सीन से कम नहीं बता रहे हैं, वहीं कई यूजर्स वन्यजीवों के रिहायशी इलाकों में पहुंचने पर चिंता भी जता रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com