वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

“दुनिया को नए नजरिए से देखना है तो इंडिया आओ”, ऑस्ट्रेलियाई व्लॉगर का वीडियो वायरल

Australian Vlogger About India : ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर डंकन मैकनॉट ने अपने वायरल वीडियो में भारत को सुरक्षित, सस्ता और बेहद विविध देश बताया। उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

हितेश तिवारी

Australian Vlogger India Experience : भारत की खूबसूरती, विविधता और संस्कृति की चर्चा अब सिर्फ भारतीयों तक सीमित नहीं रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर Duncan McNaught ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में भारत की जमकर तारीफ की।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लाखों लोग इसे देख चुके हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि अगर किसी को दुनिया को नए नजरिए से समझना है तो उसे भारत जरूर आना चाहिए। उनके शब्दों ने न सिर्फ विदेशियों बल्कि भारतीयों का भी दिल जीत लिया।

विदेशी व्लॉगर ने कहा- सारे जहां से अच्छा हिंदूस्तान

डंकन ने अपने वीडियो में भारत को दुनिया के सबसे सुरक्षित, किफायती और विविध देशों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि यहां बर्फ से ढके पहाड़, विशाल रेगिस्तान, खूबसूरत समुद्र तट, झरने, ऐतिहासिक शहर और स्वादिष्ट खाना सब कुछ मिलता है।

उनके मुताबिक भारत में यात्रा करना अपेक्षाकृत सस्ता है और यहां के लोग बेहद मिलनसार हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोग मेहमानों को परिवार की तरह अपनाते हैं। खास तौर पर युवा बैकपैकर्स के लिए उन्होंने भारत को बेहतरीन डेस्टिनेशन बताया।

भारत जिंदगी को महसूस करना सिखाता है

यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स बटोर चुका है। कई यूजर्स ने कहा कि भारत सच में एक ऐसा देश है जहां हर कुछ दूरी पर संस्कृति और नजारे बदल जाते हैं। कुछ लोगों ने लिखा कि भारत जिंदगी को महसूस करना सिखाता है, सिर्फ उसे व्यवस्थित तरीके से जीना नहीं।

कई भारतीय यूजर्स ने व्लॉगर को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने भारत की असली तस्वीर पेश की है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत की विविधता और मेहमाननवाजी विदेशियों को गहराई से प्रभावित करती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान