वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

'अब हम इंडिया हो गया', Chinese कहे जाने पर वायरल हुई अरुणाचल की बच्ची का नया वीडियो, बोली- Thank You

Arunachal Viral Girl : Chinese कहे जाने के बाद 'हमको इंडियन बोलो' कहकर वायरल हुई अरुणाचल प्रदेश की कर्गा टिंकल गोंगो अब नए वीडियो में इंटरनेट यूजर्स को धन्यवाद देती नजर आईं।

हितेश तिवारी

Arunachal Girl Viral Video : अरुणाचल प्रदेश की छोटी बच्ची कर्गा टिंकल गोंगो कुछ दिनों पहले एक वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में आई थीं। अब उनका एक नया और खुशहाल वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गोंगो उन लोगों का शुक्रिया अदा करती नजर आ रही हैं, जिन्होंने उनके वायरल वीडियो के बाद उन्हें प्यार और समर्थन दिया।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में बच्ची मुस्कुराते हुए लोगों को धन्यवाद कहती है। वह कहती है, “अब हम इंडिया हो गया।” इसके बाद उनकी मां भी बच्ची से कहती हैं कि अब इंटरनेट पर लोग उन्हें 'इंडिया का बेबी' कह रहे हैं। बच्ची कैमरे की ओर देखकर लोगों से कहती है, “Thank you, आप सबको।”

अरुणाचल की बच्ची का नया वीडियो

दरअसल, यह वीडियो उस घटना के कुछ दिन बाद सामने आया है, जिसने गोंगो को सोशल मीडिया पर पहचान दिलाई। पहले वायरल हुए वीडियो में उनसे पूछा गया था कि क्या वह चीनी हैं। इस सवाल पर बच्ची ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था, “हमको इंडियन बोलो।”

इसके बाद उन्होंने बताया था कि अपनी शक्ल-सूरत की वजह से बार-बार चीनी कहे जाने पर उन्हें गुस्सा और दुख होता है। उनकी मासूम लेकिन स्पष्ट बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और बड़ी संख्या में लोगों ने उनका समर्थन किया। कई यूजर्स ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत के लोगों को उनकी शक्ल-सूरत के आधार पर किसी दूसरे देश का नागरिक मानना गलत है।

लोगों के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद

गोंगो के नए वीडियो ने अब सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की प्रतिक्रिया पैदा की है। पहले वीडियो में जहां बच्ची ने नस्लीय टिप्पणी और पहचान को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी, वहीं नए वीडियो में वह लोगों के प्यार से खुश नजर आ रही है।

वायरल वीडियो के बाद उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या भी तेजी से बढ़ी और रिपोर्ट के मुताबिक यह संख्या 82 हजार से अधिक हो गई है। गोंगो का नया संदेश इंटरनेट पर लोगों को पसंद आ रहा है। उनकी कहानी ने एक बार फिर यह सवाल सामने रखा है कि किसी व्यक्ति की शक्ल-सूरत देखकर उसकी राष्ट्रीयता या पहचान को लेकर धारणा बनाना कितना गलत हो सकता है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा